सलमान खान ने शाहरुख खान को दे दिया धक्का, वजह सुनकर हो जाओगे हैरान

शाहरुख खान और सलमान खान की जोड़ी बाॅलीवुड में हिट जोड़ी मानी जाती है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों की फिल्में काफी हिट भी साबित हुई है। दोनों की जोड़ी को फिल्म करण-अर्जुन में काफी सराहा गया था। इस फिल्म को लेकर हाल ही में सलमान खान ने एक बड़ा [...]

By Amit Rajput · 22/11/2023

शाहरुख खान और सलमान खान की जोड़ी बाॅलीवुड में हिट जोड़ी मानी जाती है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों की फिल्में काफी हिट भी साबित हुई है। दोनों की जोड़ी को फिल्म करण-अर्जुन में काफी सराहा गया था। इस फिल्म को लेकर हाल ही में सलमान खान ने एक बड़ा खुलासा किया था आईये जानते है इस किस्से के बारे में।

सलमान ने दे दिया था धक्का

एक पुराने इंटरव्यू में सलमान ने कहा- जब हम लोग करण-अर्जुन की शूटिंग कर रहे थे तो वहां पर कुछ गेस्ट आए थे। जोकि मेरे रुम में रुके थे। तो हम सभी को एक रुम शेयर करना पड़ा था। उस वक्त वहां सोहेल खान भी मौजूद थे। हम सभी लेटे ही थे और शाहरुख को जल्दी नींद आ गई और वो जोर-जोर से खर्राटे लेने लगे थे। सलमान उनके खर्राटों से परेशान हो रहे थे।

इस पर शाहरुख खान ने अपना बचाव करते हुए कहा कि, उन्हें साइनस हो गया था, वैसे आमतौर पर वो खर्राटे नहीं लेते हैं। लेकिन सलमान लगातार ये बात सोचकर हंस रहे थे कि शाहरुख किस तरह से जोर-जोर से खर्राटे ले रहे थे।

सुपरहिट साबित हुई थी फिल्म

सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म करण-अर्जुन साल 1995 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म हिट साबित हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया था। फिल्म में काजोल के साथ ममता कुलकर्णी नजर आयी थी। फिल्म की आज भी तारीफ की जाती है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full