सैफ को नहीं बल्कि इस एक्टर को ऑफर हुई थी ओमकारा, डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा
बाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी फिल्में होती है, जिन्हें पहले किसी और को ऑफर की जाती है और बाद में वह फिल्म कोई और करता है। कुछ ऐसा फिल्म ओमकांर में हुआ था। जिसे पहले आमिर खान को ऑफर की गई थी। बाद में यह फिल्म सैफ अली खान ने की थी। फिल्म हिट [...]
बाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी फिल्में होती है, जिन्हें पहले किसी और को ऑफर की जाती है और बाद में वह फिल्म कोई और करता है। कुछ ऐसा फिल्म ओमकांर में हुआ था। जिसे पहले आमिर खान को ऑफर की गई थी। बाद में यह फिल्म सैफ अली खान ने की थी। फिल्म हिट भी साबित हुई थी। इस फिल्म को लेकर हाल ही में फिल्म के निर्देशक ने खुलासा किया था। आईये जानते है उन्होंने इस फिल्म के बारे में क्या कहा था।
आमिर को हुई थी फिल्म ऑफर
एक इंटरव्यू के दौरान डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने कहा- मैं आमिर के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था। इसी बीच मैंने आमिर के साथ काफी समय बिताया। उनका साथ बहुत अच्छा है और उनके साथ घूमना मजेदार है। आमिर अपने मन की बातें शेयर करते थे। मुझसे पूछते थे कि मेरे मन में फ्यूचर के लिए क्या प्रोजेक्ट्स है। इसलिए मैंने उनसे कहा कि मेरे पास ‘ऑथेलो’ और ‘लंगड़ा त्यागी’ का किरदार है।
‘लंगड़ा त्यागी’ का किरदार सुनकर आमिर काफी एक्साइटेड हुए।उन्होंने मुझसे कहा- जब भी आप यह फिल्म बनाएंगे मेरे नाम पर जरूर विचार कीजिएगा। मुझे खुशी होगी अगर आप मुझे इस किरदार को परफॉर्म करने का मौका देंगे। यह बात मेरे मन में रह गई। मैं डेढ़ साल तक काम नहीं कर रहा था। मैं बेतहाशा एक फिल्म बनाना चाहता था, इसलिए मैंने सोचा कि अगर यह किरदार आमिर को इतना पसंद आ सकता है, तो मैं किसी और स्टार को इससे जरूर उत्साहित कर सकता हूं। उस समय, मैंने सैफ का काम देखा था।
सैफ ने फिल्म के लिए खुद को बदला
जब विशाल भारद्वाज से पूछा गया कि ‘ओमकारा’ आमिर के साथ क्यों नहीं बनी? इस पर डायरेक्टर ने खुलासा किया- वह व्यस्त थे, उन्होंने ‘रंग दे बसंती’ की थी। सच कहूं तो उस समय मैं अगले डेढ़ साल तक अटकना नहीं चाहता था। मैं (फिल्म बनाना चाहता था), जो भी मुझे मिले उसके साथ।