रवीना टंडन की बेटी Rasha Thadani पर आया अरबाज खान के बेटे Arhaan Khan का दिल? वायरल हुआ सलमान खान के भतीजे का ये वीडियो
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान खान और रवीना टंडन की बेटी राशा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसके बाद राशा थडानी और अरहान खान के अफेयर को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। Rasha Thadani-Arhaan Khan Dating: बॉलीवुड स्टार्स के साथ-साथ उनके बच्चे भी अपनी लव लाइफ को लेकर [...]
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान खान और रवीना टंडन की बेटी राशा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसके बाद राशा थडानी और अरहान खान के अफेयर को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
Rasha Thadani-Arhaan Khan Dating: बॉलीवुड स्टार्स के साथ-साथ उनके बच्चे भी अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों रहते हैं। अभी हाल ही में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के अफेयर को लेकर चर्चा हो रही थी। सुहाना खान का नाम अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ जोड़ा जा रहा है। सुहान खान और अगस्त्य नंदा के बाद अब बी-टाउन के नए अफेयर को लेकर बातें शुरू हो गई हैं। अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी को अभी हाल ही में साथ में स्पॉट किया गया। इसके बाद इन दोनों के अफेयर को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
संग दिखे अरहान खान-राशा
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अरहान और राशा साथ में नजर आए। अरहान और राशा का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। इस वीडियो में राशा जींस और टॉप पहने दिखाई दीं, तो वहीं अरहान बेहद सिंपल लुक में नजर आए। अरहान और राशा पैप्स से बचते हुए कार में बैठ गए। इस वीडियो के सामने आने के बाद अरहान खान और राशा के अफेयर को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। तो चलिए देखते है अरहान खान और राशा का Filmy Gyan पर मौजूद ये वायरल वीडियो।
https://www.instagram.com/reel/C1mQSGPrOWX/?igsh=MzRlODBiNWFlZA==
मंगलवार को पापाराजी ने अरहान खान और राधा थडानी ने मुंबई में दोनो को एक ही साथ एक ही फ्रेम में स्पॉट किया। इस दौरान अरहान खान को सफेद टीशर्ट के साथ ब्राउन कलर के ट्राउजर में देखा गया था। वहीं दूसरी ओर राशा ने डेनिम ब्लू जींस के साथ ब्लैक ऑफ शोल्डर टॉप में दिखाई दी थी। दोनों को जल्दी जल्दी अपने कार की ओर जाते हुए देखा गया था। राशा और अरहान को एक साथ दिखे जाने के बाद ये क्यास लगाई जा रही हैं की दोनों अब रिलेशनशिप में हैं। इन खबरों पर स्टार किड्स के तरफ से कोई भी रिएक्शन नहीं आया है।
बता दें राशा थडानी को हाल ही में अरहान खान के पिता अरबाज खान की दूसरी शादी में शामिल होते हुए देखा गया था। इस दौरान राशा और अरहान ने एक साथ पोज भी दिए थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो राशा जल्द ही अभिषेक कपूर की फिल्म से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने जा रही है।