IPL 2024: CSK के खिलाफ मुकाबले में ऋषभ पंत से हुई ये बड़ी गलती, BCCI ने ठोका भारी भरकम जुर्माना

दिल्‍ली कैपिटल्‍स के कप्‍तान ऋषभ पंत पर आईपीएल की आचार संहिंता के उल्‍लंघन के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। Vlदिल्‍ली कैपिटल्‍स ने चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के खिलाफ समय पर ओवर पूरे नहीं किए जिसका खामियाजा कप्‍तान ऋषभ पंत को भुगतना पड़ा है। बता दें कि दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने चेन्‍

By Shaikh Almina · 1/4/2024

दिल्‍ली कैपिटल्‍स के कप्‍तान ऋषभ पंत पर आईपीएल की आचार संहिंता के उल्‍लंघन के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। Vlदिल्‍ली कैपिटल्‍स ने चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के खिलाफ समय पर ओवर पूरे नहीं किए जिसका खामियाजा कप्‍तान ऋषभ पंत को भुगतना पड़ा है। बता दें कि दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स को 20 रन से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की।

DC vs CSK: आईपीएल 2024 का 13वां मुकाबला में रविवार को विशाखापत्तनम में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच खेला गया। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन स्‍कोर बोर्ड पर टांगे। इसके जवाब में सीएसके 6 विकेट के नुकसान पर 171 रन ही बना सकी। इस तरह दिल्‍ली ने 20 रन से इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। सबसे अच्‍छी बात रही कि ऋषभ पंत ने अपनी फॉर्म हासिल करते हुए महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी खेली।

लेकिन, मैच के दौरान उनकी टीम की धीमी ओवर गति के चलते उन पर भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है।

दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने सीएसके के खिलाफ धीमी ओवर गति रखी, जिसके कारण पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा। ऋषभ पंत मौजूदा आईपीएल में दूसरे कप्‍तान बन गए हैं, जिन पर आईपीएल की आचार संहिंता के उल्‍लंघन के कारण जुर्माना लगा है। इससे पहले गुजरात टाइटंस के कप्‍तान शुभमन गिल पर जुर्माना लग चुका है।

दिल्‍ली और चेन्‍नई का 1 से कनेक्‍शन

दिल्‍ली कैपिटल्‍स और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के बीच रविवार को विशाखापट्टनम में आईपीएल 2024 का 13वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में दोनों टीमों का 1 से अनोखा कनेक्‍शन बना। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की तो वहीं चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने पहली शिकस्‍त का सामना किया।

चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स घर से दूर पहला मैच खेल रही थी। कोलकाता नाइटराइडर्स मौजूदा आईपीएल में एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने घर के बाहर जाकर मैच जीता है। केकेआर ने आरसीबी को उसके होमग्राउंड एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में मात दी थी।

ऋषभ पंत ने दिलाई सीजन की पहली जीत

दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम अपने पहले दो मुकाबले पंजाब किंग्‍स और राजस्‍थान रॉयल्‍स से हार गई थी। लेकिन, चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के खिलाफ दिल्‍ली ने सीजन की पहली जीत दर्ज की। इस जीत में ऋषभ पंत का अहम योगदान रहा।

लगातार कम स्कोर से उबरते हुए ऋषभ पंत ने सीएसके के खिलाफ आक्रामक पारी खेली। उन्होंने डेविड वार्नर और पृथ्वी शॉ की ठोस शुरुआती साझेदारी का फायदा उठाते हुए 32 गेंदों पर 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 51 रन की पारी खेली और दिल्‍ली को 191 रन के लक्ष्य तक पहुंचने में मदद की।

ऋषभ पंत पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2024 मैच के दौरान दिल्‍ली कैपिटल्‍स की तरफ से धीमी ओवर गति से गेंदबाजी की गई। इसके लिए दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full