विक्की को सेट से उठा ले गई थी  पुलिस, जानिए आखिर क्या किया था उन्होंने

विकी कौशल बाॅलीवुड के सबसे टैलेटंड एक्टरों में से एक है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरी है। फिर चाहे संजू में उनके कमलेश का किरदार हो या फिर उरी फिल्म में आर्मी का किरदार हो। उन्होंने अपनी एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि विकी के साथ एक बार ऐसी घटना घट गई

By Amit Rajput · 30/10/2023

विकी कौशल बाॅलीवुड के सबसे टैलेटंड एक्टरों में से एक है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरी है। फिर चाहे संजू में उनके कमलेश का किरदार हो या फिर उरी फिल्म में आर्मी का किरदार हो। उन्होंने अपनी एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि विकी के साथ एक बार ऐसी घटना घट गई थी। जिसके कारण उन्हें पुलिस उठाकर ले गई थी। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।

पुलिस ले गई थी पकड़कर

विक्की ने फेम फिल्म ‘मसान’ से पाया था. लेकिन इससे पहले वो अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में असिस्टेंट डायरेक्टर थे। साथ ही वो फिल्म में एक छोटा सा रोल निभा चुके हैं। वहीं जब अनुराग कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे थे उन्होंने इस फिल्म से जुड़े कई दिलचस्प किस्से शेयर किए थे।अनुराग ने कपिल से बात करते हुए बताया था कि, “ जब हम वासेपुर की शूटिंग कर रहे थे तो विक्की कौशल को एक बार पुलिस पकड़ कर ले गई थी। क्योंकि हम जहां शूटिंग कर रहे थे उसके लिए हमने कोई परमिशन नहीं ली थी। जिसकी वजह से विक्की को जेल जाना पड़ा..”

मसान से मिली थी फेम

बता दें कि विक्की ने बतौर हीरो ‘मसान’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके काम को काफी ज्यादा पसंद किया और एक्टर के पास ढेरों फिल्मों के ऑफर आ गए थे। इसके बाद उन्होंने उरी संजू सहित कई फिल्मों में काम किया।उन्होंने साल 2021 में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ से शादी कर ली थी। दोनों काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। दोनों ने उदयपुर में बड़ी ही धूमधाम से शादी की थी।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full