करण जौहर को एंजाइजटी के कारण आ गया था अटैक, वरूण धवन ने की थी उनकी मदद

करण जौहर बाॅलीवुड के जाने - माने निदेशक और प्रोड्यूसर है। उन्होंने बाॅलीवुड में इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने कई बड़े बाॅलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस के साथ काम किया है। लेकिन इसके इतर हर बार करण जौहर को व्यवहार को लेकर हर बार सवाल उठते रहे हैं। जिसके कारण वे कई बा

By Amit Rajput · 3/11/2023

करण जौहर बाॅलीवुड के जाने – माने निदेशक और प्रोड्यूसर है। उन्होंने बाॅलीवुड में इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने कई बड़े बाॅलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस के साथ काम किया है। लेकिन इसके इतर हर बार करण जौहर को व्यवहार को लेकर हर बार सवाल उठते रहे हैं। जिसके कारण वे कई बार डिप्रेशन और एंजाइजटी का शिकार बन चुके हैं। इसी को लेकर हाल ही मे उन्होने अपने चैट शो में एक बहुत बड़ा खुलासा किया है। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।

एंजीइट के कारण आया था अटैक

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर करण जौहर ने अपने चैट शो में खुलासा किया कि वह डिप्रेशन का शिकार है, जिसके चलते हुए कुछ महीने पहले अंबानी परिवार के एनएमएसीसी फंक्शन में एंग्जायटी अटैक आया था। करण ने कहा,  मुझे अचानक अटैक आया और उस दिन मुझे एहसास हुआ कि मुझे डिप्रेशन है। उस वक्त मेरे साथ वरुण धवन थे।उन्होंने मेरा हाथ थामा और मुझसे पूछा कि क्या मैं ठीक हूं मैं वरुण से कहा नहीं।

ये सुनकर वरुण मुझे एक कमरे में लेकर गए। उस वक्त मैं काफी डर गया था क्योंकि मैं जोर-जोर से सांस ले रहा था। मुझे लगा कि शायद मुझे कार्डियक अरेस्ट आया है। कमरे में मैंने आधा घंटा आराम किया और फिर मैं अपने घर के लिए निकल गया। घर जाकर मैं अपने रूम मैं गया और फिर खूब रोया। इस दौरान मुझे समझ नहीं आ रही है था कि मैं क्यों रो रहा हूं।

काउंसलर ने की मदद

आगे करण ने बताया कि मैं अगले दिन काउंसलर के पास गया और अपनी अपनी परेशानी उनके साथ शेयर की और उन्होंने फिर मुझे मेडिटेशन करने के लिए कहा।  करण के वर्कफ्रंट की बात करे तो उनके प्रोडक्शन हाउस धर्मा के अंतर्गत बनी फिल्म दोस्ताना की भी सीक्वल बनाने की घोषणा की थी। अब उनकी नजरें दुल्हनिया सीरीज की फिल्मों की फ्रेंचाइजी आगे बढ़ाने पर है। इस सीरीज पर पहली फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया साल 2014 में तथा दूसरी फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया साल 2017 में प्रदर्शित हुई थी।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full