आमिर खान की पहली फिल्म में ही हुआ था यह रोचक किस्सा, इसे आज भी याद करते हैं आमिर खान

आमिर खान बाॅलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिटश कहे जाते हैं। वह कोई भी किरदार निभाते हैं उसे एकदम परफेक्ट तरीके से करते हैं। उन्होंने कयामत से कयामत फिल्म से डेब्यू किया था। उनकी इस फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस फिल्म को लेकर हाल ही में एक किस्सा सामने आया था। आईये जानते है इस [..

By Amit Rajput · 3/11/2023

आमिर खान बाॅलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिटश कहे जाते हैं। वह कोई भी किरदार निभाते हैं उसे एकदम परफेक्ट तरीके से करते हैं। उन्होंने कयामत से कयामत फिल्म से डेब्यू किया था। उनकी इस फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस फिल्म को लेकर हाल ही में एक किस्सा सामने आया था। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।

आमिर के साथ पहली फिल्म में हुई थी यह हिट

कयामत से कयामत तक’ की कहानी को आमिर खान और नासिर हुसैन ने मिलकर लिखा था। फिल्म को मंसूर खान ने निर्देशित किया था। प्यार की यह कहानी आमिर की डेब्यू मूवी थी। वहीं, जूही ने भी ऐसा किरदार पहले कभी नहीं किया था। ऐसे में आमिर और जूही दोनों ही इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थे।फिल्म पूरी होने के बाद फिल्म के प्रमोशन की बारी आयी।

चूंकि यह आमिर की पहली फिल्म थी इसलिए वे फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते थे। आमिर, जूही और उनके साथी कलकार राज जुत्शी बहुत बार फिल्म के पोस्टर्स चिपकाने के लिए निकल पड़ते थे। एक दफा जब आमिर ने एक रिक्शा पर फिल्म का पोस्टर लगाया तो वह रिक्शेवाला नाराज हो गया और उसने पोस्टर फाड़ दिया।

फिल्म हुई थी हिट

वहीं, जूही भी जब फिल्म का पोस्टर एक रिक्शा पर लगा रही थीं तो रिक्शेवाले ने उन्हें भगा दिया था। आमिर और जूही दोनों के लिए अनुभव बुरा था लेकिन फिल्म के लिए उन्होंने सबकुछ किया। कयामत से कयामत तक’ जब रिलीज हुई तो फिल्म हिट साबित हुई। आमिर और जूही के लिए फिल्मों के पोस्टर चिपकाना हमेशा के लिए यादगार बन गया।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full