Birthday Girl Raveena Tandon का बड़ा खुलासा एक्टरों के साथ किस करने पर उल्टी कर देती थी,खुद ने इंटरव्यू में किया खुलासा

रवीना टंडन बाॅलीवुड की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती है। आज वें अपना जन्मदिन मना रही है। उन्होंने बाॅलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने बाॅलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यही कारण है कि उन्हें बाॅलीवुड की क्वीन भी कहा जाता है

By Amit Rajput · 26/10/2023

रवीना टंडन बाॅलीवुड की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती है। आज वें अपना जन्मदिन मना रही है। उन्होंने बाॅलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने बाॅलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यही कारण है कि उन्हें बाॅलीवुड की क्वीन भी कहा जाता है। उनके बाॅलीवुड से जुड़े कई किस्से है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं। जब उन्होंने कहा था कि जब भी कोई उन्हें किस करता है तो वें उल्टी कर देती है।

किस करने पर कर देती थी उल्टी

रवीना टंडन ने मॉडलिंग से शुरुआत की और फिल्म का ऑफर खुद उनके पास आ गया। उनकी पहली फिल्म पत्थर के फूल थी जिसमें सलमान खान उनके हीरो थे। रवीना दिल की बात खुलकर बोलने के लिए जानी जाती हैं। अब लहरे रेट्रो से बातचीत में उन्होंने किसिंग सीन्स पर बात की। उन्होंने बताया कि पर्दे पर कभी उन्होंने किसी एक्टर को किस नहीं किया।रवीना बताती हैं, मैं कंफर्टेबल नहीं हूं।

मुझे याद है, एक सीन में मेल एक्टर मेरे साथ जबरदस्ती कर रहे थे। गलती से उनके होंठ मेरे होंठों पर रगड़ गए। यह गलती से ही हुआ था, स्क्रिप्ट में इसकी जरूरत नहीं थी। मैं अपने कमरे में गई और उल्टी कर क्योंकि मैं बहुत असहज थी । शूट पूरा हुआ। मैं गई और मेरा घबराने लगा। मैं बर्दाश्त नहीं कर पाई। मुझे लगा, ब्रश करो, मुंह धो डालो। अगर मैं कुछ करने में असहज हूं तो वो नहीं करूंगी। वह शख्स विलन का रोल कर रहे थे। उन्होंने बहुत माफी भी मांगी। मैंने कहा कि कोई बात नहीं गलती से ही हुआ।

दूसरों के साथ रखती थी हेल्दी काॅम्पीडिशन

इसी इंटरव्यू के दौरान रवीना पुराने जमाने की कैटफाइट पर भी बोलीं । उन्होंने कहा कि वह हेल्दी कॉम्पिटीशन में यकीन रखती हैं, किसी को गिराना नहीं। रवीना 90 के दशक की पॉलिटिक्स पर बोलीं कि उन्हें कई फिल्मों से निकाला गया। साजन चले ससुराल से भी उन्हें बाहर किया गया था। बाद में डेविड धवन और गोविंदा ने उन्हें यह बात बताई। रवीना अब अक्षय कुमार के साथ वेलकम 3 में आ रही हैं। उन्होंने कहा कि वह गोविंदा भी बोल चुकी हैं कि उनके साथ कोई फिल्म करना चाहती हैं

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full