नयनतारा को नहीं बल्कि इस हीरोइन को ऑफर हुई थी जवान, इंटरव्यू में किया खुलासा

बीते दिनों शाहरुख खान की. फिल्म जवान सुपरहिट थी। उस फिल्म में शाहरुख खान की परफार्मशन को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में शाहरुख के अलावा नयनतारा के परफार्मशन को काफी सराहा गया था। हालांकि यह फिल्म पहले नयनतारा को ऑफर नहीं की गई थी। उनके अलावा किसी और को यह ऑफर की गई [...]

By Amit Rajput · 20/11/2023

बीते दिनों शाहरुख खान की. फिल्म जवान सुपरहिट थी। उस फिल्म में शाहरुख खान की परफार्मशन को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में शाहरुख के अलावा नयनतारा के परफार्मशन को काफी सराहा गया था। हालांकि यह फिल्म पहले नयनतारा को ऑफर नहीं की गई थी। उनके अलावा किसी और को यह ऑफर की गई थी। जिसका खुलासा हाल ही में हुआ था।

सामंथा को हुआ थी ऑफर

मिड डे की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामंथा उस समय नागा चैतन्य के साथ फैमिली प्लानिंग में बिजी थीं। इस कारण उन्होंने शाहरुख की फिल्म को ना कहा था। इसके बाद ये रोल नयनतारा को मिला। उन्होंने इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया है।जवान फिल्म का डायरेक्शन एटली ने किया है। सामंथा उनके साथ पहले भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने विजय और एटली की फिल्म थेरी और मेर्सल में लीड रोल निभाया था।

बाक्स ऑफिस पर किया अच्छा परफॉर्म

फिल्म जवान ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने भारत में 640.25 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर कई नए रिकॉर्ड्स बना लिए हैं। फिल्म में विजय सेतुपति, रिद्धि डोगरा, दीपिका पादुकोण और प्रियामणि जैसे सेलेब्स भी देखे गए थे। फिल्म में शाहरुख ने डबल रोल प्ले किया था। उनके इस अभिनय के लिए दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।फिल्म में नयनतारा को शाहरुख की पत्नी ने रूप में देखा गया था।

फिल्म रिलीज के पहले नयनतारा के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए शाहरुख ने कहा था- वो बहुत खूबसूरत और बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। आशा करता हूं कि इस फिल्म को देखने के बाद तमिलनाडु में उनके फैंस को उनसे फिर से प्यार हो जाएगा और हिंदी दर्शक उनकी कड़ी मेहनत की सराहना करेंगे।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full