Watch: दोस्त की शादी में ‘तूने मारी एंट्री’ पर जमकर नाचे रणवीर और अर्जुन, सोशल मीडिया पर Viral हुआ वीडियो

रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है. जिसमें दोनों ‘तूने मारी एंट्री’ पर जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. Ranveer Singh - Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Sing) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) एकसाथ फिल्म ‘गुंड़े’ में नजर

By Shaikh Almina · 10/1/2024

रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है. जिसमें दोनों ‘तूने मारी एंट्री’ पर जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.

Ranveer Singh – Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Sing) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) एकसाथ फिल्म ‘गुंड़े’ में नजर आए थे. इस फिल्म के दौरान दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई थी. जो आज भी कायम है. इसकी झलक एक बार फिर दोनों के एक दोस्त की शादी में देखने को मिली. जिसमें ये दोनों एक्टर इस फिल्म के गाने ‘तूने मारी एंट्री’ पर बवाल मचाते दिखे.

‘तूने मारी एंट्री’ पर थिरके रणवीर-अर्जुन

दरअसल रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में ये दोनों सुपरस्टार एक-दूसरे के साथ ‘तूने मारी एंट्री’ और ‘खली-बली’ गाने पर जबरदस्त डांस करते हुए दिखाई दिए हैं. दोनों का ये वीडियो उनके एक दोस्त की शादी का है.

ब्लैक शेरवानी में हैंडसम दिखे दोनों स्टार्स

वायरल हो रहे इस वीडियो में रणवीर सिंह जहां हैवी वर्क वाली शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं, वहीं अर्जुन कपूर भी ब्लैक प्लेन शेरवानी में डेशिंग लुक में दिखाई दिए. वीडियो में दोनों अपनी फिल्म के गाने पर डांस करते हुए डांस फ्लोर पर आग लगा रहे हैं.

दुल्हन के साथ भी रणवीर सिंह ने किया डांस

रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर के साथ इस वीडियो में उनके दोस्त भी नजर आ रहे हैं. वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स दोनों के अंदाज और डांस मूव्स की खूब तारीफ कर रहे हैं. वहीं एक और वीडियो में रणवीर सिंह होने वाली दुल्हन के साथ भी डीजे की धुन पर थिरकते हुए दिखाई दिए है. वीडियो को देखकर अब यूजर्स ये भी कह रहे हैं कि रणवीर सिंह जैसा दोस्त तो हम भी डिसर्व करते हैं.

रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह आखिरी बार करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में दिखाई दिए थे. फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट भी नजर आई थी. अब रणवीर की पाइपलाइन में और भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. जिसमें रोहित शेट्टी की ‘सिंघम 3’ म और फरहान अख्तर की ‘डॉन’ शामिल है.

बात करें अर्जुन कपूर की तो एक्टर को आखिरी बार ‘द लेडी किलर’ में नजर आए थे. हालांकि एक्टर की ये फिल्म दर्शकों को कुछ खास इंप्रेस नहीं कर पाई. प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अर्जुन अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. एक्टर इन दिनों मलाइका अरोड़ा संग रिलेशनशिप में हैं. खबरों के अनुसार दोनों जल्द ही शादी भी कर सकते हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full