रणबीर-आलिया ने Christmas पर फैंस को दिया तोहफा, दिखाया बेटी का चेहरा, नीली आंखों वाली राहा पर फैंस लुटा रहे प्यार
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा का चेहरा दिखा दिया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां कपल अपने बेटी को गोद में लिए नजर आ रहे हैं. Raha Kapoor's first Public appearance: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने क्रिसमस के खास मौके पर फैंस को [...]
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा का चेहरा दिखा दिया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां कपल अपने बेटी को गोद में लिए नजर आ रहे हैं.
Raha Kapoor’s first Public appearance: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने क्रिसमस के खास मौके पर फैंस को एक खास तोहफा दे दिया है. कपल ने अपने लाडली बेटी राहा का चेहरा दिखा दिया है. फैंस उनकी नन्हीं राजकुमारी का फेस देखने के लिए बेताब रहे हैं. वहीं अब कपल ने उनकी यह विश पूरी कर दी है.
रणबीर-आलिया ने क्रिसमस पर फैंस को दिया तोहफा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जहां रणबीर और आलिया पहली बार अपनी नन्ही सी जान को लेकर मीडिया के सामने आए हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है रणबीर और आलिया राहा को गोद में लेकर के सभी पैपराजी से मिलवाने के लिए लाते हैं. वहीं पापा की गोद में राहा काफी शांत दिखीं.
https://www.instagram.com/reel/C1RWeIHPvM1/?igsh=NjFhOGMzYTE3ZQ==
वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. हर कोई नन्ही सी राहा को पर जमकर प्यार लुटा रहा है. वीडियो के सामने आते ही फैंस के बीच एक नई डिबेट शुरू हो गई है. कई लोगों ने कहा कि राहा अपनी मां पर गई है तो कई लोगों ने रणबीर कपूर का नाम लिया. लेकिन ज्यादातर लोगों ने राहा को ऋषि कपूर की परछाईं बताई. जी हां, कई सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट में लिखा कि राहा अपने दादा पर गई है.
वैसे इस बात में तो कोई शक नहीं हैं कि नीली आंखों वाली राहा बेहद खूबसूरत हैं.