Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड कंट्रेस्टेंट बनकर आएंगी राखी सावंत? आदिल के साथ करेंगी शो में डबल धमाल

Bigg Boss 17: सुपरस्तार सलमान खान का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 17 को शुरू हुए पांच हफ्ते पूरे हो चुके हैं। शो छठवें हफ्ते में पहुंच चुका है, लेकिन दर्शक अभी तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। शो इस सीजन की टीआरपी बढ़ाने के लिए मेकर्स घर में नए-नए ट्विस्ट लेकर [...]

By Shaikh Almina · 21/11/2023

Bigg Boss 17: सुपरस्तार सलमान खान का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 17 को शुरू हुए पांच हफ्ते पूरे हो चुके हैं। शो छठवें हफ्ते में पहुंच चुका है, लेकिन दर्शक अभी तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। शो इस सीजन की टीआरपी बढ़ाने के लिए मेकर्स घर में नए-नए ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं। मगर, कंटेस्टेंट्स की घटिया स्ट्रैटजी देखकर अब दर्शक भी बोर होने लगे हैं।

ऐसे में अब यह दावा किया जा रहा है कि शो में अब नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो सकती है। इसके लिए ड्रामा क्वीन राखी सावंत और उनके एक्स हसबैंड आदिल दुर्रानी का नाम सामने आ रहा है।

क्या होगी राखी सावंत की एंट्री ?

मीडिया रिपोर्टेस के मुताबिक बिग बॉस 17 की टीआरपी बढ़ाने के लिए शो के मेकर्स राखी सावंत की घर में एंट्री करवा सकते हैं। इसके साथ ही कहा जा रहा है शो के इस सीजन के पांच सबसे बोरिंग कंटेस्टेंट्स का पत्ता कट सकता है। इसकी शुरुआत नाविद सोल के साथ हो चुकी है। बता दें कि नाविद का मिड वीक एविक्शन हुआ है।

आदिल भी आएंगे नजर साथ ?

शो को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स शो में राखी के साथ-साथ उनके पूर्व पति आदिल खान दुर्रानी को लेकर आएंगे। दोनों के साथ में घर में कदम रखने से शो में काफी धमाका देखने को मिलेगा। दोनों के बीच के विवाद से दुनिया वाकिफ है। ऐसे में जब अगर बिग बॉस के घर में दोनों को साथ में रहना पड़ेगा, तो शो में जबरदस्त धमाका देखने को मिलेगा। इससे चलते शो की टीआरपी को भी काफी फायदा होगा।

बिग बॉस के घर में अभिनेत्री राखी सावंत पहले भी कई बार आ चुकी हैं। राखी बिग बॉस के पहले सीजन में आई थीं। इसके बाद से बिग बॉस के मेकर्स शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए उन्हें बुलाते रहते हैं।

वहीं, बिग बॉस 15 में राखी ने अपने पति रितेश सिंह के साथ घर में एंट्री ली थी। उन्होंने इसी शो में दुनिया को पहली बार रितेश का चेहरा दिखाया था। इसके चलते शो की टीआरपी में तेजी से इजाफा हुआ था। इस बार भी शो के मेकर्स कुछ ऐसी ही प्लानिंग कर रहे हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full