Exclusive!! रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के आखरी में हुई खास बात रिवील, फिल्म से जुड़ी बनेगी एक सीक्वेल ‘ एनिमल पार्क ‘
Animal: मच अवेटेड फिल्म एनिमल आज रिलीज हो गई है। ‘ए' रेटिंग, 203 मिनट (यानी 3 घंटे और 23 मिनट) के रन टाइम और परेशान करने वाले कंटेंट के बावजूद, फिल्म ने जबरदस्त उत्साह पैदा किया है और बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करने के लिए तैयार है। टीज़र और ट्रेलर में बहुत कुछ दिखाया [...
Animal: मच अवेटेड फिल्म एनिमल आज रिलीज हो गई है। ‘ए’ रेटिंग, 203 मिनट (यानी 3 घंटे और 23 मिनट) के रन टाइम और परेशान करने वाले कंटेंट के बावजूद, फिल्म ने जबरदस्त उत्साह पैदा किया है और बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करने के लिए तैयार है। टीज़र और ट्रेलर में बहुत कुछ दिखाया गया है और फिर भी, कई सीन्स और मोमेंट्स ऐसे हैं फिल्म में जो अनप्रेडिक्टेबल हैं और दर्शकों को सरप्राइज्ड और स्टन्ड कर देंगे।
एक लीडिंग न्यूज पोर्टल के मुताबिक फिल्म एनिमल सीक्वल के वादे के साथ समाप्त होती है। अंत में एक नया कॉन्फ्लिक्ट शुरू होता है। दिलचस्प बात यह है कि दूसरे भाग का शीर्षक भी सामने आ गया है। फिल्म एनिमल के सीक्वल का नाम एनिमल पार्क रखा गया है।
आज सुबह 1:05 बजे, एनिमल के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल ने एक क्रिएटिव पोस्ट किया जिसमें कहा गया था, ‘एनिमल के पोस्ट क्रेडिट सीन को मिस न करें।’ यह आइडिया खासकर इसलिए दिया गया है कि दर्शक वह यादगार दृश्य देखें जो इंडिकेट करता है कि फिल्म की अगली इंस्टॉलमेंट किस तरीके से, किस बारे में होगी।
Do not Miss! 🙃
— Animal The Film (@AnimalTheFilm) November 30, 2023
Book your Tickets now 🎟️ https://t.co/kAvgndK34I#AnimalInCinemasToday#Animal #AnimalOn1stDec #AnimalTheFilm #AnimalMovie @AnimalTheFilm @AnilKapoor #RanbirKapoor @iamRashmika @thedeol @tripti_dimri23@imvangasandeep #BhushanKumar @VangaPranay @MuradKhetani… pic.twitter.com/gUYaLGHro8
कौन कौन है फिल्म में
एनिमल में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना भी हैं। यह संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित है और एक जुनूनी बेटे द्वारा अपने पिता की हत्या के प्रयास का बदला लेने की कहानी है। वायलेंट एक्शन एंटरटेनर आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई।