आयशा खान के आरोपों पर Munawar Faruqui की सिट्टी-बिट्टी गुल, बोले- ‘मैं डेट करने का नाटक कर रहा था’

मुनव्वर फारूकी बिग बॉस सीजन 17 के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट माने जा रहे हैं। शो में आने के बाद से ही वह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में हैं। अभी तक शो में उनकी जर्नी काफी स्मूथ जा रही थी लेकिन अब उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। सलमान खान के शो में उनकी एक्स [...]

By Shaikh Almina · 17/12/2023

मुनव्वर फारूकी बिग बॉस सीजन 17 के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट माने जा रहे हैं। शो में आने के बाद से ही वह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में हैं। अभी तक शो में उनकी जर्नी काफी स्मूथ जा रही थी लेकिन अब उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। सलमान खान के शो में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान की एंट्री होने वाली है।

Bigg Boss 17: कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 में स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वजह हैं आयशा खान, जिन्होंने मुनव्वर पर चीटिंग का आरोप लगाया है। शो के लेटेस्ट प्रोमो में मुनव्वर ने आयशा के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। मुनव्वर ने माना है कि वह आयशा को डेट कर रहे थे।

आयशा खान  ने बिग बॉस में आने से पहले मुनव्वर फारुकी पर चीटिंग का आरोप लगाकर हर किसी को हैरान कर दिया था। आयशा शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली हैं। प्रोमो में आयशा ने मुनव्वर के राज खोले। अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें आयशा खान के आरोपों पर मुनव्वर के चेहरे का रंग उतर गया।

आयशा खान के आरोपों पर मुनव्वर ने तोड़ी चुप्पी

प्रोमो में आयशा खान ने मुनव्वर फारूकी से पूछा, “आप मुझसे यह बोलकर आए थे कि आपका ब्रेकअप हो चुका है।” इस पर मुनव्वर ने जवाब दिया, ‘मैं नाटक कर रहा था कि मैं उन्हें डेट कर रहा।’ इस पर आयशा ने पूछा, “क्या आपने मुझसे जो बात बोली थी, वो झूठ थी।” इससे कॉमेडियन ने इनकार कर दिया।

आयशा ने कहा कि क्या उन्होंने उनसे आई लव यू नहीं बोला था। इस पर मुनव्वर ने हां में जवाब दिया। आयशा ने कहा कि क्या आप टू टाइमिंग नहीं कर रहे थे। आयशा ने ये भी कहा, “अगर सिर्फ मेरे और उनके बारे में बात होती तो मैं सुन लेती, लेकिन इसमें एक और महिला इनवॉल्व है।” ये जानकर मुनव्वर के होश उड़ जाते हैं। इस दौरान मुनव्वर के बगल में खड़ीं मनारा चोपड़ा मुस्कुराते हुए नजर आईं।

https://www.instagram.com/reel/C08UpGRNlYG/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

किसे डेट कर रहे मुनव्वर फारूकी?

मुनव्वर फारूकी इन दिनों सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नाजिला सीताशी को डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वह नाजिला के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। यहां तक कि बिग बॉस में भी कई बार वह नाजिला संग अपने रिश्ते पर बात कर चुके हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full