अनुपमा-अनुज के रोमांस में अब इस New Entry ने डाला खलल, क्या कहानी को मिलने वाला है नया मोड़?

अनुपमा सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में एक तरफ अनु-अनुज के हैप्पी मोमेंट्स में खलल डालने के लिए एक नई एंट्री होगी। तो दूसरी तरफ पाखी अपनी हदों को पार करते हुए छोटी के मन में जहर घोलेगी। Anupama : अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में एक बार फिर नया ड्रामा देखने को मिलने वाला है। [...]

By ·

अनुपमा सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में एक तरफ अनु-अनुज के हैप्पी मोमेंट्स में खलल डालने के लिए एक नई एंट्री होगी। तो दूसरी तरफ पाखी अपनी हदों को पार करते हुए छोटी के मन में जहर घोलेगी।

Anupama : अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में एक बार फिर नया ड्रामा देखने को मिलने वाला है। सीरियल के शुरुआत में टीटू कुछ परेशान दिखाई देता है, वह अपना स्ट्रेस डांस अकेदमी में नाचते हुए निकालता है।

तभी अनुपमा की एंट्री होती है और वह टीटू से बात करती है। टीटू कहता है कि उसके और डिंपी के बीच कुछ भी नहीं है, पहले बा उन्हें गलत समझ रही थी और अब वनराज सर गलत समझ रहे हैं।

अनुज-अनुपमा के रोमांस में पड़ा खलल

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि बरखा और मालती देवी आपस में गॉसिप्स कर रहे होंगे। तभी अनुज-अनुपमा साथ वक्त बिताने के लिए रेस्टोरेंट जाएंगे। जहां एक लड़की बहुत ही बदतमीजी से वेटर से बात कर रही होगी।

लड़की का बढ़ता तमाशा देख अनुपमा भी जाकर उसपर चिल्ला पड़ेगी और सबक सिखाएगी। लेकिन लड़की खुद को बड़ी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बताएगी और उस वेटर को नौकरी से निकालने के लिए कहेगी।

अनुज ने सिखाया सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को सबक

अनुपमा आज के एपिसोड में लड़की की बात सुनकर रेस्टोरेंट का मैनेजर वेटर को निकालने लगेगा। तभी अनुज बीच में आएगा और पहले लड़की को सबक सिखाएगा। तब अनुपमा, वेटर से कहेगी कि आप लड़की को थप्पड़ मारे। अभी भी लड़की का घमंड नहीं टूटेगा तो अनुपमा उसे धमकी देगी कि वह उसकी हरकत की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगी। इस बात पर इंफ्लुएंसर डर जाएगी और माफी मांग लेगी। अब यह सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अनुपमा सीरियल की कहानी में क्या मोड़ देती है देखने लायक रहेगा।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें