Bigg Boss 17: इन दो कंटेस्टेंट के बीच ट्रॉफी को लेकर टक्कर, टॉप-2 से बाहर हुए मुनव्वर फारूकी!
बिग बॉस 17 का 28 जनवरी को ग्रैंड फिनाले होने वाला है। इसी बीच टॉप 2 कंटेस्टेंट के नाम सामने आए हैं और बताया जा रहा है कि इनके बीच ट्रॉफी को लेकर टक्कर है। Bigg Boss 17 finale: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17' के लिए जिस घड़ी का फैंस को इंतजार [...]
बिग बॉस 17 का 28 जनवरी को ग्रैंड फिनाले होने वाला है। इसी बीच टॉप 2 कंटेस्टेंट के नाम सामने आए हैं और बताया जा रहा है कि इनके बीच ट्रॉफी को लेकर टक्कर है।
Bigg Boss 17 finale: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ के लिए जिस घड़ी का फैंस को इंतजार था वो आ ही गई। दरअसल, 28 जनवरी को ‘बिग बॉस 17’ का फिनाले होने वाला है। सलमान खान रविवार की रात में घोषणा करेंगे कि शो के इस सीजन की ट्रॉफी कौन उठाएगा। शो के टॉप-5 फाइनलिस्ट में अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारूकी, अरुण मोशेट्टी, अभिषेक कुमार और मन्रारा चोपड़ा पहुंचे हैं। इन पांच कंटेस्टेंट को लेकर लोग वोट कर रहे हैं और सामने आ रहीं रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि मुनव्वर फारूकी लगातार टॉप पर बने हुए हैं। अब एक लेटेस्ट ट्वीट ने अलग ही जानकारी दी है। इस ट्वीट के मुताबिक, ‘बिग बॉस 17’ के टॉप 2 से मुनव्वर फारूकी बाहर हो गए हैं। आइए जानते हैं कि किन दो कंटेस्टेंट के बीच ‘बिग बॉस 17’ की ट्रॉफी को लेकर टक्कर है।
अभिषेक कुमार और अंकिता लोखंडे के बीच बताई जा रही टक्कर
टीवी के चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ के ग्रैंड फिनाले को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फैंस ये देखना चाहते हैं कि शो के विनर का ताज किसके सिर पर सजता है। अभी तक वोटिंग ट्रेंड के हिसाब से मुनव्वर फारूकी लगातार टॉप पर बने हुए थे और उनका मुकाबला अंकिता लोखंडे से हो रहा था। अब बिग बॉस तक के एक ट्वीट में बताया गया है कि ट्रॉफी के लिए अभिषेक कुमार और अंकिता लोखंडे के बीच मुकाबला है। इस तरह से मुनव्वर फारूकी ‘बिग बॉस 17’ के टॉप 2 की रेस से बाहर हो गए हैं। फिलहाल, सलमान खान रविवार की रात में ‘बिग बॉस 17’ के विनर के नाम का अनाउंसमेंट करेंगे।
Competition for the TROPHY is between #AbhishekKumar and #AnkitaLokhande
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) January 27, 2024
‘बिग बॉस 17’ के टॉप-5 फाइनलिस्ट
सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 17’ बीते 3 महीने से ज्यादा समय से लोगों को एंटरटेन कर रहा है। शो से एक-एक करके कंटेस्टेंट बाहर होते चले गए। अब ‘बिग बॉस 17’ के टॉप-5 फाइनलिस्ट में अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारूकी, अरुण मोशेट्टी, अभिषेक कुमार और मन्रारा चोपड़ा पहुंचे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि शो की ट्रॉफी कौन उठाएगा। फैंस को इसी पल का बेसब्री से इंतजार है।