किंग खान Shahrukh भी हैं कोरियन बैंड BTS के दीवाने, इस वायरल वीडियो में खुद देखें SRK ने कैसे किया धमाल

क्‍या आपको मालूम है कि बॉलीवुड के रोमांस किंग Shahrukh Khan भी कोरियन बैंड BTS के दीवाने हैं। OTT के लिए जारी किए इस वीडियो में शाहरुख ने यह बात खुद से कही है। वैसे सुने बिना आपको यकीन नहीं होगा। Shahrukh Khan On BTS: बॉलीवुड के किंग खान Shahrukh Khan जिस चीज को पसंद [...]

By Shaikh Almina · 18/2/2024

क्‍या आपको मालूम है कि बॉलीवुड के रोमांस किंग Shahrukh Khan भी कोरियन बैंड BTS के दीवाने हैं। OTT के लिए जारी किए इस वीडियो में शाहरुख ने यह बात खुद से कही है। वैसे सुने बिना आपको यकीन नहीं होगा।

Shahrukh Khan On BTS: बॉलीवुड के किंग खान Shahrukh Khan जिस चीज को पसंद करते हैं, उसे करोंडों लोग पसंद करने लगते हैं। कहा तो ऐसा ही जाता है। इस बार शाहरुख ने कोरियन बैंड BTS को लव यू बीटीएस क्‍या बोल दिया, हर कोई यही सवाल पूछ रहा है, क्‍या वाकई। आपको बता दें कि शाहरुख की लेटेस्‍ट मूवी डंकी 15 फरवरी को OTT पर रिलीज कर दी गई। इस रिलीज को लेकर शाहरुख ने एक खास वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्‍होंने कोरियन बैंड BTS के प्रति प्‍यार जाहिर किया है।

वीडियो है कमाल का

डंकी के ओटीटी लॉन्‍च को लेकर शेयर किए इस वीडियो में शाहरुख वीजा ऑफिस में अपने ही अंदाज में दाखिल होते हैं और ऑफीसर से एक साथ 190 देशों का वीजा बनाने को कहते हैं। वीजा ऑफीसर ऐसा करने से उन्‍हें मना कर देता है। उससे अपनी बात मनवाने के लिए शाहरुख अपनी वर्ल्‍ड पॉपुलैरिटी का ऐसा बखान करते हैं, जिसे सुनकर आपकी हंसी छूट जाएगी।

https://www.instagram.com/reel/C3Wp1JwSJPX/?igsh=MTAxbXBzMnNmMW52Mg==

DDLJ से लेकर BTS तक इस वीडियो में है ढेर सारा कॉमेडी मसाला

कभी वो डीडीएलजे की कहानी सुनाते हैं तो कभी कोरियन को प्‍यार करना सिखाने की बात बताते हैं। जब बात कोरिया की आए और BTS का नाम न आए, भला ऐसा कैसे हो सकता है। तभी तो शाहरुख कहते हैं लव यू बीटीएस। इसके बाद अमेरिका का फेमस स्‍टेच्‍यू ऑफ लिबर्टी शाहरुख की ओर देखकर अपनी बाहें फैला देता है। दरअसल यह वीडियो डंकी के ओटीटी प्रमोशन के लिए लॉन्‍च किया गया है और वाकई कमाल का है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full