जाॅन अबारम ने एक साथ खाई 64 रोटियां, शेयर किया किस्सा

जाॅन अबारम बाॅलीवुड के दिग्गज सितारे है। उन्होंने बाॅलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। जाॅन की अदाकारी तो बेहतरीन है ही सही उनके साथ उनकी फिजिकल बाॅडी भी बड़ी ही आकर्षक है। जिसके भी लाखों लोग दीवाने हैं। वें इस बाॅडी को मेंटेन रखने के लिए खाने-पीने का भी ध्यान रखते हैं

By Amit Rajput · 17/11/2023

जाॅन अबारम बाॅलीवुड के दिग्गज सितारे है। उन्होंने बाॅलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। जाॅन की अदाकारी तो बेहतरीन है ही सही उनके साथ उनकी फिजिकल बाॅडी भी बड़ी ही आकर्षक है। जिसके भी लाखों लोग दीवाने हैं। वें इस बाॅडी को मेंटेन रखने के लिए खाने-पीने का भी ध्यान रखते हैं। लेकिन इसी बीच कुछ दिनों पहले एक टीवी शो में उन्होंने अपने खाना से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया था ।आईये जानते है इस किस्से के बारे में।

एक साथ खाई 64 रोटियां

दरअसल काफी वक्त पहले जॉन अपनी एक फिल्म ‘अटैक’ को प्रमोट करने के लिए एक टी वी शो पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपने लाइफ के कई दिलचस्प फैंस के साथ शेयर किए। इस दौरान कपिल ने उनसे पूछा कि जॉन आपको लेकर एक अफवाह है कि आपने एक बार 64 रोटियां खाई थी।

कपिल की ये बात सुनकर जॉन हंसने लगे और उन्होंने कहा कि ये अफवाह नहीं सच है। जॉन ने कहा कि, अभी तो वो अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखते हैं लेकिन एक वक्त था जब वो खूब खाते पीते थे। ये उसी वक्त की बात है जब उन्होंने एक रेस्टोरेंट में 64 रोटियां खा ली थी। जिसके बाद एक वेटर उनके पास आया और बोला कि सर अभी चावल भी है। जॉन की यह बात सुनकर दर्शक जोर-जोर से हंसने लगे।

नए प्रोजेक्ट में देगें दिखाई

वर्कफ़्रंट की बात करें तो जॉन को आखिरी बार फिल्म ‘पठान’ में देखा गया था। इस फिल्म में वो ग्रे शेड के रोल में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान औऱ दीपिका पादुकोण भी दिखाई दिए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कलेक्शन किया था। बहुत जल्द वो कई बड़े प्रोजेक्ट्स में दिखाई देंगे।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full