OMG!! इतनी कम उम्र में वरूण धवन ने कर लिया था किस, इंटरव्यू में किया खुलासा

करण जौहर बाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई स्टार किड्स को लांच किया है और बाॅलीवुड में उनका करियर बनाया है। इनमें डायरेक्टर डेविड धवन के बेटे वरूण धवन का नाम भी शामिल है। उन्होंने साल 2012 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों मे काम किया। इन्हीं फिल

By Amit Rajput · 4/11/2023

करण जौहर बाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई स्टार किड्स को लांच किया है और बाॅलीवुड में उनका करियर बनाया है। इनमें डायरेक्टर डेविड धवन के बेटे वरूण धवन का नाम भी शामिल है। उन्होंने साल 2012 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों मे काम किया। इन्हीं फिल्म के दौरान उन्होंने अपने पहले किस का एक्सपीरियंस शेयर किया। आईये उनके इस किस्से के बारे में

मूवी देखकर किया किस

वरुण ने कहा कि जब उन्होंने पहली बार किस किया तो वो 13 साल के थे। वो लड़की उनसे एक साल छोटी थी। उन्होंने आगे कहा कि मैं टाइटैनिक जैसी रोमांटिक फिल्में देख कर आया था और उत्साह में आकर उस लड़की को बाहों में भर लिया। वो लड़की घबरा गई लेकिन मैंने उसे किस किया और वापस भाग आया।

वरुण बताते हैं कि वो अपनी बिल्डिंग के पीछे खड़ी थी और वरुण ने जाकर उसे किस कर लिया था। इतना ही नहीं उन्होंने अपने पहले अफेयर के बारे में भी बताया। हालांकि उनकी गर्लफ्रेंड ने उन्हें धोखा दे दिया था।

प्यार में मिला धोखा

इस बारे में बताते हुए वरुण कहते हैं कि कॉलेज में एक लड़की से उन्हें प्यार हुआ था। चार महीने के ‌इस रिलेशन के बाद उसने मुझे धोखा देना शुरू कर दिया। फिर हमारा ब्रेकअप हो गया था। वरुण ने कहा कि मैं एक एक्टर हूं इसलिए ब्रेकअप के दर्द को फील करना भी मेरे लिए जरूरी था।

वरुण कहते हैं कि जिंदगी में प्यार होना बहुत जरूरी है। रिश्ते बहुत खूबसूरत होते हैं और उनकी हमें हर कदम पर जरूरत होती है। वरुण फिलहाल करण मल्होत्रा की फिल्म ‘शुद्घि’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वो आलिया भट्ट और पंकज कपूर के साथ नजर आएंगे।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full