तब्बू के साथ चला था नागार्जुन का अफेयर, फिल्म गलियारों में चली थी खूब चर्चा
नागार्जुन बाॅलीवुड और टाॅलीवुड के दिग्गज अभिनेता है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। नागार्जुन की दोनों में काफी तगड़ी फैन फाॅलोइंग भी है। यही कारण है कि फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों में इनकी कहानी और किस्से भी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में नागार्जुन और तब
नागार्जुन बाॅलीवुड और टाॅलीवुड के दिग्गज अभिनेता है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। नागार्जुन की दोनों में काफी तगड़ी फैन फाॅलोइंग भी है। यही कारण है कि फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों में इनकी कहानी और किस्से भी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में नागार्जुन और तब्बू के बीच की प्रेम कहानी भी चर्चा में है। आईये जानते है इनके किस्से के बारे में।
तब्बू को कर चुके हैं डेट
नागार्जुन ने लक्ष्मी दग्गुबती और फिर अमला अक्कीनेनी से शादी की थी। लेकिन इस बीच वह तब्बू को भी डेट कर रहे थे। ऐसा कहा जाता है। हालांकि इस बारे में दोनों ने कभी कुछ बयां नहीं किया लेकिन प्यार छिपता नहीं छिपाने से, वही मामला था इनका। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागार्जुन से अपने रिश्तों को लेकर तब्बू काफी सीरियस थीं। अब एक्टर शादीशुदा थे जिस वजह से इनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था।
कहा जाता है कि नागार्जुन और तब्बू दोनों ने करीब 15 साल तक डेट किया था। इतना प्यार परवान चढ़ रहा था लेकिन बाद में ये टूट गया। क्योंकि तब्बू को समझ आ गया था कि उनके लिए तो नागार्जुन अपनी पत्नी को नहीं छोड़ेंगे। ऐसे में उनका पीछे हट जाना ही सही है। इस रिश्ते का कोई भविष्य नहीं है। वैसे भी वह रिलेशन में स्टेबिलिटी चाहती थीं जो कि इसमें नहीं थी। वहीं, नागार्जुन भी उन्हें शादी की श्योरिटी नहीं दे पा रहे थे। ऐसे में इनकी लव स्टोरी अधूरी रह गई।
2012 में खत्म हो गई स्टोरी
आपको इससे ज्यादा हैरानी इस बात से होगी कि तब्बू और नागार्जुन की दूसरी पत्नी अमला के रिश्ते काफी अच्छे हैं। वह दोनों पक्के दोस्त हैं। एक इंटरव्यू में इस बात से पर्दा उठाते हुए नागार्जुन ने बताया था कि तब्बू हमेशा से ही उनकी अच्छी दोस्त हैं और आगे भी रहेंगी। दोनों की दोस्ती तब से है जब वह 21 साल के थे और एक्ट्रेस 16 साल की थीं।
वहीं, अमला अक्कीनेनी ने पति और एक्ट्रेस के अफेयर पर कहा था कि उनको अपने नागार्जुन पर पूरा भरोसा है। साथ ही बेस्ट फ्रेंड तब्बू पर भी आंख बंद कर विश्वास करती हैं। ऐसे में कोई चीज उनके इस भरोसे को हिला नहीं सकती है। उन्होंने कुल मिलाकर इस अफेयर की बात को सिरे से खारिज कर दिया था बता दें कि तब्बू और नागार्जुन की पहली मुलाकात फिल्म ‘Ninne Pelladata’ के दौरान हुई थी। यहीं से शुरु हुई लव स्टोरी 2012 में दम तोड़ दी थी।