8 साल पहले Sapna Choudhary के साथ ऐसा क्या हुआ था, खा लिया था जहर, बदनामी के डर से किया था ऐसा काम
हरियाणवी डांसर, सिंगर और स्टेज परफॉर्मर सपना चौधरी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। Sapna Choudhary: सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणवी गानों पर स्टेज परफॉर्मेंस से की थी। आज के समय में सपना चौधरी ने एक अ
हरियाणवी डांसर, सिंगर और स्टेज परफॉर्मर सपना चौधरी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं।
Sapna Choudhary: सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणवी गानों पर स्टेज परफॉर्मेंस से की थी। आज के समय में सपना चौधरी ने एक अलग ही पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है।
सपना चौधरी ने साल 2020 में की थी शादी
सपना चौधरी के अपनी शादी की बात छुपाने की खबर भी सुर्खियों में रही थी, जिसके कुछ समय बाद सपना ने गुपचुप शादी करने की असल वजह का खुलासा किया था। सपना चौधरी ने वीर साहू के साथ गत 24 जनवरी 2020 को शादी कर ली थी। इसके बाद साल 2020 में ही उन्होंने अपने बेटे पोरस को जन्म दिया था।
12 साल की उम्र से ही किया था स्टेज परफॉर्मेंस
आपको बता दें कि सपना चौधरी ने 12 साल की उम्र से ही स्टेज परफॉर्मेंस करना शुरू कर दिया था जिसके बाद वह कई तरह के विवादों में घिरी थीं। कहा जाता है कि इन विवादों और लोगों की गालियों और तानों से परेशान होकर सपना ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी।
साल 2016 में सपना चौधरी ने खाया था जहर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2016 में सपना चौधरी ने 6 पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर जहर खा लिया था। इसके बाद सपना को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बड़ी मुश्किल से डॉक्टरों ने सपना की जान बचाई थी।
सपना के गाने को लेकर हो गया था बड़ा विवाद
खबर है कि सपना चौधरी के एक गाने को लेकर काफी बड़ा विवाद हो गया था। इस गाने से उन पर जातिवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगा था। सपना के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी। वहीं बदनामी होने के डर से सपना चौधरी ने जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की थी। हालांकि उनकी जान बच गई थी।