दलजीत कौर की दूसरी शादी में आई दरार! क्या टूटने वाला है रिश्ता?

टीवी सीरियल अभिनेत्री दलजीत कौर की दूसरी शादी की खबर को लेकर कई तरह की बातें होने लगी हैं। खबर है कि टीवी सीरियल स्टार दलजीत कौर की शादी में सबकुछ ठीक नहीं हैं। Dalljiet Kaur Divorce: टीवी सीरियल अभिनेत्री दलजीत कौर को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स हैं [..

By Shaikh Almina · 10/2/2024

टीवी सीरियल अभिनेत्री दलजीत कौर की दूसरी शादी की खबर को लेकर कई तरह की बातें होने लगी हैं। खबर है कि टीवी सीरियल स्टार दलजीत कौर की शादी में सबकुछ ठीक नहीं हैं।

Dalljiet Kaur Divorce: टीवी सीरियल अभिनेत्री दलजीत कौर को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स हैं कि एक्ट्रेस की दूसरी शादी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। जिस वजह से अदाकारा दलजीत कौर दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में है। इन रिपोर्ट्स को हवा तब मिली जब अदाकारा दलजीत कौर ने इंस्टाग्राम से अपने पति निखिल पटेल की तस्वीरें हटा दीं।

साथ ही अदाकारा ने इंस्टाग्राम से अपने पति का सरनेम भी हटा दिया है। अदाकारा ने इंस्टाग्राम से दलजीत कौर पटेल की जगह दलजीत कौर कर दिया है। इसके बाद एक्ट्रेस की ओर से इन रिपोर्ट्स पर भी जवाब दे दिया है।

दलजीत कौर ने दिया तलाक की खबरों पर जवाब

एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में वायरल हो रहीं तलाक की अटकलों पर एक्ट्रेस दलजीत कौर ने खुद जवाब भी दे दिया है। अदाकारा की टीम की ओर से इन रिपोर्ट्स पर जवाब दिया गया है। टीम ने सफाई दी है कि अदाकारा दलजीत कौर भारत में काम की वजह से आई हुई हैं। साथ ही उनके पिता की भी सर्जरी हुई है। जिसकी वजह से वो भारत में हैं। अदाकारा की टीम की ओर से जारी किए गए बयान में लिखा है, ‘मैं बताना चाहती हूं कि दलजीत और उनकेा बेटा जेडन इस वक्त इंडिया में हैं। दलजीत के पिता की सर्जरी हुई है। जिसके बाद उनकी मां की भी सर्जरी हुई है।

जिसके बाद उनकी मां की भी सर्जरी हुई है। इस वजह से वो यहां हैं। इसके अलावा, मैं बताना चाहती हूं कि इसके अलावा दलजीत फिलहाल इन बातों पर कोई कमेंट नहीं करना चाहतीं क्योंकि इसमें बच्चे शामिल हैं। यही उनका बयान है। कृप्या उनके बच्चों की निजता का सम्मान रखें। कृप्या इसे ही उनका बयान समझें जो वो इस मुद्दे पर देना चाहती हैं।’

1 साल भी नहीं चली दलजीत कौर की दूसरी शादी

बता दें कि अदाकारा दलजीत कौर ने पिछले साल मार्च महीने में ही एनआरआई बिजनेसमैन निखिल पटेल संग दूसरी शादी की है। अदाकारा की ये दूसरी शादी थी। इससे पहले एक्ट्रेस दलजीत कौर ने साल 2009 में पहली शादी शालीन भनोट से की थी। इस शादी से एक्ट्रेस का एक बच्चा भी है। हालांकि अब अदाकारा की दूसरी शादी की दुनिया में भी खटपट की खबर है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full