बाॅबी देओल से नफरत करती थी करीना कपूर, करीना कपूर ने जड़ दिया था थप्पड़

करीना कपूर और बाॅबी देओल बाॅलीवुड के जाने माने एक्ट्रेस है। दोनों बाॅलीवुड के मझे हुए अभिनेता माने जाते हैं। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। लेकिन एक बार अजनबी फिल्म में बाॅबी देओल को करीना कपूर ने थप्पड़ जड़ दिया था। जिसके कारण दोनों के बीच काफी विवाद हो गया था। [...]

By Amit Rajput · 29/12/2023

करीना कपूर और बाॅबी देओल बाॅलीवुड के जाने माने एक्ट्रेस है। दोनों बाॅलीवुड के मझे हुए अभिनेता माने जाते हैं। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। लेकिन एक बार अजनबी फिल्म में बाॅबी देओल को करीना कपूर ने थप्पड़ जड़ दिया था। जिसके कारण दोनों के बीच काफी विवाद हो गया था। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।

बाॅबी देओल से नफरत करती थी करीना कपूर

बहुत कम लोगों को पता होगा कि करीना बॉबी देओल की पत्नी तान्या देओल को बिल्कुल पसंद नहीं करती, जिसकी वजह से बॉबी देओल और करीना कपूर की दोस्ती में भी दरार आ गई थी। यह बात साल 2001 की है जब फिल्म अजनबी की शूटिंग चल रही थी। इस फिल्म में करीना कपूर खान बॉबी देओल की पत्नी की भूमिका में नजर आईं थी। करीना, बॉबी के अलावा बिपाशा बसु और अक्षय कुमार भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में थे।फिल्म अजनबी की शूटिंग के दौरान बिपाशा बसु और करीना कपूर में काफी तगड़ी लड़ाई हुई थी।

दोनों के बीच दुश्मनी काफी लंबे समय तक रही थी, लेकिन बिपाशा के संग हुए इस झगड़े में बॉबी की पत्नी तान्या भी आ धमक पड़ी थी। दरअसल आईबीटी रिपोर्ट्स की मानें तो अजनबी के सेट पर तान्या बिपाशा बसु के कॉस्टयूम में मदद कर रहीं थीं, जिसे देखकर करीना की मां नाराज हो गई और दोनों के बीच बहस छिड़ गई।

पत्नी तान्या से भी हो गया था विवाद

वहीं बबीता शूटिंग के दौरान बॉबी को टारगेट करती रहती थीं। शुरुआत में बॉबी नजरअंदाज कर रहे थे, लेकिन उनकी पत्नी यह सबकुछ बर्दाश्त नहीं कर पा रही थीं। इसके बाद तान्या ने बबीता को जाकर न सिर्फ सुनाया बल्कि उनके साथ दुर्व्यवहार करने लगीं। यह सबकुछ देख करीना काफी नाराज हुईं और लड़ाई में कूद पड़ी। वहीं फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि असल में उन्हें समस्या बॉबी की पत्नी तान्या से थी, क्योंकि वह मेरी मां से अच्छी तरीके से बात नहीं कर रही थीं, जो कि मुझे पसंद नहीं आया।

तान्या देओल इस बात को समझ नहीं पा रही थी कि बबीता इतनी सी बात को लेकर खफा क्यों हो गई हैं। जिसके बाद में तान्या ने करीना की मां यानी कि बबीता को अच्छे से खरी-खोटी सुनाई। यह थप्पड़ कांड इंडस्ट्री का सबसे हॉट मुद्दा कहा जाता है और इतना ही नहीं इसके बाद काफी बवाल भी मच गया था। कहा जाता है कि दोनों तरफ से ही एक दूसरे को लेकर काफी कुछ अपशब्द बोले गए।

लेकिन थप्पड़ को लेकर कभी कोई बात नहीं की गई। लेकिन बहुत सालों के बाद में करीना ने अपना बदला बॉबी देओल से निकाला। बता दें कि इम्तियाज़ अली की फ़िल्म ‘जब वी मेट’ में पहले बॉबी देओल लीड रोल निभाने वाले थे। लेकिन करीना कपूर के कारण उन्हें शाहिद कपूर से रिप्लेस कर दिया गया।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full