रेखा ने इस एक्ट्रेस का करियर कर दिया था बर्बाद, इंटरव्यू में किया खुलासा

बाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेस होती है। जो अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाती है। लेकिन कई बार दो एक्ट्रेस के बीच झगड़ा भी हो जाता है। जिसके कारण दोनों एक्ट्रेस के एक-दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ बाॅलीवुड इंडस्ट्री की एक्ट्रेस रेखा और अरूणा

By Amit Rajput · 9/1/2024

बाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेस होती है। जो अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाती है। लेकिन कई बार दो एक्ट्रेस के बीच झगड़ा भी हो जाता है। जिसके कारण दोनों एक्ट्रेस के एक-दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ बाॅलीवुड इंडस्ट्री की एक्ट्रेस रेखा और अरूणा ईरानी के साथ, जो एक-दूसरे की दुश्मन बन गई थी। इसका खुलासा हाल ही में अरूणा ने इंटरव्यू में किया। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।

रेखा ने फिल्म से निकलवा दिया

1981 की फिल्म ‘मंगलसूत्र’ में लीड रोल में सबके दिलों पर राज करने वाली रेखा थीं। अरुणा ने कहा “रेखा उनकी बहुत अच्छी दोस्त थी” लेकिन फिर भी उन्होंने उस फिल्म से मुझे निकलवा दिया था। रेखा के कहने पर फिल्म के निर्माताओं ने अरुणा ईरानी को फिल्म ने निकाल दिया था।अरुणा ईरानी ने कहा, ‘रेखा मेरे लिए बहुत अच्छी दोस्त थीं।’,

फिल्म में मैं पहली पत्नी का रोल निभा रही थी जो कि मर चुकी है और मरने के बाद मैं एक भूत बन जाती हूं, जबकि रेखा दूसरी पत्नी के रोल में थीं। मगर मैं ये रोल निभा न सकी मुझे रेखा ने बाहर करवा दिया। इस पर जब मैंने फिल्म के निर्माताओं से सवाल किया कि अचानक निकालने की क्या वजह है तो उन्होंने कहा, “सच बताऊं तो रेखा जी नहीं चाहती कि आप इस फिल्म में काम करें।”

रेखा ने करियर किया बर्बाद

अरुणा ईरानी ने कहा कि कुछ समय बाद जब हम दोनों दोबारा एक फिल्म के शूट पर मिलें, तो मैंने उसने इस बारे में सवाल किया। जब मैंने रेखा से पूछा कि निर्माताओं ने कहा कि चुमने फिल्म से बाहर करवाया था तो रेखा ने इसका बड़ी ही बेबाकी से जवाब दिया, ‘हां’।अरुणा ने आगे कहा कि रेखा ने उन्हें इसके पीछे की वजह बताई कि देखो अरुणा वो फिल्म ऐसी थी अगर उसमें जरा भी परफॉर्मेंस बदल जाती तो मैं एक विलन के रूप में नजर आती, इसलिए मैं नहीं चाहती थी कि तुम इस फिल्म में काम करो।

इस पर अरुणा ने कहा कि रेखा तुम मुझे फोन कर सकती थी, मुझसे बात कर सकती थी इस बारे में। इस पर रेखा ने अरुणा ने कहा, “सॉरी यार पर अब क्या करूं, मेरे करियर का सवाल था इसलिए ऐसा किया।” हालांकि अरुणा का कहना है कि दोनों एक्ट्रेस से बीच सबकुछ ठीक है और रेखा आज भी उनकी अच्छी दोस्त हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full