Salman Khan Birthday: कटरीना कैफ की इस हरकत से भड़क गए थे सलमान खान, अपनी ‘Ex Girlfriend’ को जड़ दिया था जोरदार थप्पड़!

सलमान खान ने फिल्म ‘एक था टाइगर' की शूटिंग के दौरान अपनी ‘एक्स गर्लफ्रेंड' को उनकी ड्रेस की वजह से एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। तब ये एक्ट्रेस बीच-बचाव के लिए आए आई थीं। Salman Khan Birthday Special: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 58वां जन्मदि

By Shaikh Almina · 27/12/2023

सलमान खान ने फिल्म ‘एक था टाइगर’ की शूटिंग के दौरान अपनी ‘एक्स गर्लफ्रेंड’ को उनकी ड्रेस की वजह से एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। तब ये एक्ट्रेस बीच-बचाव के लिए आए आई थीं।

Salman Khan Birthday Special: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 58वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। सलमान खान ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन सलमान खान की पर्सनल लाइफ हरदम से उनकी प्रोफेशनल से ज्यादा चर्चा में रही है। सलमान खान जहां एक तरफ बॉलीवुड में अपनी दिलदारी के लिए जाने-जाते हैं, लेकिन सलमान खान गुस्सा भी उतना ही खतरनाक है। इसके चलते सलमान खान के कई बॉलीवुड स्टार्स के साथ पंगे भी हो चुके हैं।

आज हम सलमान खान से जुड़ा एक किस्सा आपको बताने जा रहे हैं, जिसे जानने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। खबरों के मुताबिक सलमान खान ने कटरीना कैफ को एक बात को लेकर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था।

जब सलमान खान मारा था कटरीना कैफ को थप्पड़

सलमान खान बॉलीवुड में अपने प्यार के साथ-साथ गुस्से के लिए भी जाने जाते हैं। सलमान खान का कई स्टार्स संग विवाद हो चुका है। आज हम सलमान खान और उनकी कथित एक्स गर्लफ्रेंड कटरीना कैफ से जुड़ा एक किस्सा बताने वाले हैं। खबरों के अनुसार सलमान खान और कटरीना कैफ का साल 2005 में अफेयर शुरू हुआ था। कटरीना कैफ और सलमान खान की जोड़ी को लोग काफी पसंद भी कर रहे थे। लेकिन फिल्म फिल्म ‘एक था टाइगर’ की शूटिंग के दौरान सलमान खान ने कटरीना कैफ को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था, जिसको लेकर काफी विवाद भी हुआ था।

खबरों के मुताबिक फिल्म ‘एक था टाइगर’ की शूटिंग पर कटरीना कैफ बेहद टाइट रिवीलिंग आउटफिट पहनकर पहुंच गई थीं। जिसको देखने के बाद सलमान खान भड़क गए थे और एक्ट्रेस को एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। आपको बता दें कि सिने ब्लिट्ज मैगजीन ने इस घटना के बारे में खुलकर काफी कुछ लिखा था।

ऐसा था विवाद पर कटरीना का रिएक्शन

सलमान खान और कटरीना कैफ के बीच फिल्म के सेट पर हुए इस विवाद के बाद एक्ट्रेस काफी नाराज हो गई थी। एंटरटेनमेंट न्यूज की खबरों के अनुसार इस मारपीट के बाद अपनी वैनिटी वैन में चली गई थी। इसके बाद कटरीना कैफ की मदद करने करीना कपूर फिल्म के सेट पर पहुंची थीं और उन्होंने सलमान खान से इस मुद्दे पर बात भी की थी।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full