देर रात Alia Bhatt ने दी अपने बर्थडे की शानदार पार्टी, वेन्यू के बाहर लग गया पुलिस की गाड़ियों का तांता
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज (15 मार्च) 31 साल की हो गईं। उनके जन्मदिन का जश्न आधी रात को एक पार्टी के साथ शुरू हुआ। यह एक डिनर आउटिंग थी, जहां आलिया के पति रणबीर कपूर, बहन शाहीन भट्ट, मां सोनी राजदान और सास नीतू कपूर मौजूद थे। Alia bhatt Birthday: आलिया की बर्थडे पार्टी [...]
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज (15 मार्च) 31 साल की हो गईं। उनके जन्मदिन का जश्न आधी रात को एक पार्टी के साथ शुरू हुआ। यह एक डिनर आउटिंग थी, जहां आलिया के पति रणबीर कपूर, बहन शाहीन भट्ट, मां सोनी राजदान और सास नीतू कपूर मौजूद थे।
Alia bhatt Birthday: आलिया की बर्थडे पार्टी में कपूर और भट्ट परिवार के अलावा आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता भी शामिल हुए। उन्हें मुंबई में ताज महल पैलेस के बाहर स्पॉट किया गया। इस पार्टी में ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल भी मौजूद थे।
आलिया भट्ट सुनहरे कोर्सेट और नीली पैंट में खूबसूरत लग रही थीं, जबकि उनके पति रणबीर कपूर ऑल ब्लैक आउटफिट में दिख रहे थे। डिनर के लिए ताज महल पैलेस में एंटर करने से पहले, आलिया ने पैपराजी के सामने अपनी मिलियन-डॉलर की मुस्कान बिखेरी। एक्ट्रेस बेहद खुश लग रही थीं क्योंकि वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपने जन्मदिन का जश्न मना रही थीं।
क्या हुआ था ऐसा? जिसे देख सब हुए हैरान?
इस पार्टी में जब अंबानी परिवार पहुंचा तो एक पल तो ऐसा लगा कि जैसे कोई प्रधानमंत्री आ रहा हो। उनकी सुरक्षा में बहुत सारी पुलिस की गाड़ियां लगी हुई थीं, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था।
https://www.instagram.com/reel/C4hObJdK5lf/?igsh=MzZ5eXd4aTNlZmds
आपको बता दें, पिछले साल आलिया भट्ट ने अपना 30वां जन्मदिन अपने पति रणबीर कपूर और कुछ दोस्तों के साथ लंदन में मनाया। एक्ट्रेस ने अपने जन्मदिन के जश्न से कई तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें उनकी मां सोनी राजदान और रणबीर के साथ कुछ तस्वीरें शामिल थीं। एक फोटो में चॉकलेट स्लैब पर ’30 इयर्स ऑफ सनशाइन’ भी लिखा हुआ था।
https://www.instagram.com/reel/C4hMaNPysm8/?igsh=OXJzZ3VxcGk2OGFi
आलिया भट्ट का वर्क फ्रंट
एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट को आखिरी बार ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में देखा गया था। जो पिछले साल 28 जुलाई को रिलीज हुई थी। एक्ट्रेस की आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म जिगरा में नजर आने वालीं हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट पहली बार एक्शन करती हुई नजर आएंगी। इस फिल्म को बसन वाला डायरेक्ट कर रहे हैं और फिल्म का प्रोडक्शन करण जौहर, आलिया भट्ट और अपूर्व मेहता मिलकर कर रहे हैं।