Bigg Boss 17: फिनाले से 5 दिन पहले इविक्ट हुए विक्की जैन, बाहर आने से पहले अंकिता लोखंडे से मिली ये सख्त चेतावनी

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 से विक्की जैन इविक्ट हो गए हैं। विक्की को शो से जाने से पहले अंकिता लोखंडे से एक चेतावनी मिली है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं। Bigg Boss 17 Vicky Jain Eviction: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 को अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स [...]

By ·

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 से विक्की जैन इविक्ट हो गए हैं। विक्की को शो से जाने से पहले अंकिता लोखंडे से एक चेतावनी मिली है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Bigg Boss 17 Vicky Jain Eviction: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 को अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं। अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारूकी, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी ने फिनाले में अपनी जगह पक्की कर ली है। अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन फिनाले में पहुंचकर बाहर हो गए हैं। विक्की जैन का मिड वीक इविक्शन हुआ। विक्की के इविक्शन ने घरवालों को हैरान कर दिया।

शो में अंकिता विक्की के जाने पर फूट-फूटकर रोती हुई नजर आईं, लेकिन उन्होंने इविक्शन के समय अपने पति विक्की जैन को एक सख्त चेतावनी भी दी।

विक्की जैन को मिली अंकिता से ये चेतावनी

दरअसल, बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में मेकर्स ने फिनाले से पहले अपना आखिरी दांव खेला। शो में रातों-रात मिड वीक इविक्शन हुआ, जिसके रिजल्ट ने हर किसी के होश उड़ा दिए। जनता के वोट्स के आधार पर विक्की जैन (Vicky Jain) घर से बाहर हो गए हैं। विक्की शो से बाहर आने से पहले सबसे काफी अच्छे से मिलकर आए। तो वहीं, अंकिता लोखंडे अपने पति को जाते देख रोती हुई दिखीं। इस मौके पर अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने अपने पति विक्की को बाहर जाने से पहले एक सख्त चेतावनी भी दी, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।

विक्की जैन को पार्टीज का काफी ज्यादा शौक है और वह अंकिता को हंसाने के लिए बोलते हुए दिखे कि अब बाहर जाकर पार्टी भी करनी है, जिससे अंकिता रोते हुए चिड़ गईं और एक्ट्रेस ने अपने पति को पार्टी न करने की चेतावनी दे दी। अंकिता ने रोते हुए ही सख्ती से बोला, ‘तुम बाहर जाकर पार्टी नहीं करोगे।’ अंकिता की इस बात पर हर कोई हंसने लगा। तब बिग बॉस भी बोल पड़े थे, ‘विक्की बता देना पार्टी में कहां आना है।’ इस माहौल ने विक्की जैन के इविक्शन में भी हर किसी को हंसा दिया। बता दें कि विक्की जैन का इविक्शन लोगों को पसंद नहीं आया है। फैंस का मानना था कि मिड वीक इविक्शन में अरुण माशेट्टी को बाहर होना चाहिए था।

कब होगा फिनाले

बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले का काउंटडाउन शुरू हो गया है। शो का ग्रैंड फिनाले चंद दिनों बाद 28 जनवरी को होने वाला है, जो किसी पार्टी से कम नहीं होगा। मेकर्स ने ग्रैंड फिनाले की तैयारी पूरी कर ली है। इस बार ग्रैंड फिनाले का एपिसोड रविवार शाम 6 बजे ऑनएयर हो जाएगा और देर रात तक ये प्रोग्राम चलने वाला है।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें