Bigg Boss 17 Voting Trends: आखिरी पायदान पर पहुंचीं अंकिता लोखंडे, टॉप-3 में इन कंटेस्टेंट ने बनाई जगह
रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17' के फिनाले की डेट नजदीक आ गई। लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड में टॉप-5 की पोजीशन दी गई है। आइए जानते हैं कि टॉप-3 में कौन से कंटेस्टेंट हैं। Bigg Boss 17 Finale Week: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17' के ग्रैंड फिनाले में दो दिन बचे हैं। ऐसे में [..
रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ के फिनाले की डेट नजदीक आ गई। लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड में टॉप-5 की पोजीशन दी गई है। आइए जानते हैं कि टॉप-3 में कौन से कंटेस्टेंट हैं।
Bigg Boss 17 Finale Week: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ के ग्रैंड फिनाले में दो दिन बचे हैं। ऐसे में फैंस काफी उत्साहित हैं आखिर शो में इस सीजन की ट्रॉफी किसके हाथ लगने वाली है। 28 जनवरी यानी आने वाले रविवार को पता चल जाएगा कि सलमान खान किसको ‘बिग बॉस 17’ की ट्रॉफी देते हैं। फिलहाल, टॉप-5 फाइनलिस्ट में अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारूकी, अरुण मोशेट्टी, अभिषेक कुमार और मन्रारा चोपड़ा पहुंचे हैं। फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को खूब वोट कर रहे हैं और वोटिंग लाइन्स रविवार की दोपहर तक खुली रहेंगी। इसी बीच सोशल मीडिया पर वोटिंग ट्रेंड सामने आया है जिसमें पांचों फाइनलिस्ट का पोजीशन दी गई है। आइए जानते हैं कि वोटिंग ट्रेंड में कौन से तीन कंटेस्टेंट टॉप-3 में हैं।
टॉप-3 से बाहर हुईं अंकिता लोखेंडे
बिग बॉस के हर खबर देने वाले ट्विटर हैंडल ‘द खबरी’ ने ‘बिग बॉस 17’ के वोटिंग ट्रेंड की जानकारी दी है। हालांकि, ये भी स्पष्ट किया है ये वेटिंग ट्रेंड पक्के तौर पर पुष्ट नहीं हैं। फिलहाल, ‘द खबरी’ ने जो वोटिंग ट्रेंड की जानकारी दी है, उसके मुताबिक, पहले नंबर पर मुनव्वर फारूकी, दूसरे नंबर पर अभिषेक कुमार, तीसरे नंबर पर मन्नारा चोपड़ा, चौथे नंबर पर अरुण मोशेट्टी और पांचवें नंबर पर अंकिता लोखंडे हैं। इस तरह से अंकिता लोखेंडे टॉप-3 से बाहर हो गई हैं और ये काफी चौंकाने वाला है।
वोटिंग ट्रेंड में बताया गया है कि मुनव्वर फारूकी को 73.39 फीसदी, अभिषेक कुमार को 14.76 फीसदी, मन्नारा चोपड़ा को 5.81 फीसदी, अरुण मोशेट्टी 3.72 फीसदी और अंकिता लोखंडे को 2.23 फीसदी वोट मिले हैं।
Although this is not official #BiggBoss17 voting, but let me remind all, when we all were expecting #PriyankaChaharChoudhary to win #BB16, this is how votings were going on in Google Online website's
— The Khabri (@TheKhabriTweets) January 25, 2024
And this year, #AnkitaLokhadne is at 5th no. And #MunawarFaruqui is on top pic.twitter.com/fEv6zvJWzz
‘बिग बॉस 16’ में ऐसा था वोटिंग ट्रेंड
‘द खबरी’ ने ‘बिग बॉस 17’ के वोटिंग ट्रेंड के साथ ही ‘बिग बॉस 16’ के वोटिंग ट्रेंड की जानकारी दी है। ‘बिग बॉस 16’ के वोटिंग ट्रेंड में बताया गया था एमसी स्टैन को टॉप पर दिखाया गया था और वह शो के विनर पर बने थे। ‘बिग बॉस 16’ के वोटिंग ट्रेंड के मुताबिक, एमसी स्टैन पहले नंबर पर, शिव ठाकरे दूसरे नंबर पर, प्रियंका चाहर चौधरी तीसरे नंबर पर, अर्चना गौतम चौथे नंबर पर और शालीन भनोट पांचवे नंबर पर रहे थे।