Aditi Rao Hydari: अदिति राव हैदरी ने बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ संग गुपचुप रचाई शादी! तेलंगाना के मंदिर में लिए सात फेरे

Bollywood News: अदिति राव हैदरी अपनी अपकमिंग वेब सीरीज हिरामंडी को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इस बीच एक खबर सामने आई है, जिसने फैंस को चौंका दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अदिति ने हैदराबाद के एक मंदिर में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ के साथ शादी रचा ली है। सोशल मीडिय

By Shaikh Almina · 27/3/2024

Bollywood News: अदिति राव हैदरी अपनी अपकमिंग वेब सीरीज हिरामंडी को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इस बीच एक खबर सामने आई है, जिसने फैंस को चौंका दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अदिति ने हैदराबाद के एक मंदिर में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ के साथ शादी रचा ली है। सोशल मीडिया पर इस खबर के वायरल होते ही फैंस कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

अदिति राव हैदरी अपनी अपकमिंग वेब सीरीज हिरामंडी को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इस बीच एक खबर सामने आई है, जिसने फैंस को चौंका दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अदिति ने हैदराबाद के एक मंदिर में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ के साथ शादी रचा ली है। सोशल मीडिया पर इस खबर के वायरल होते ही फैंस कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी ने कथित तौर पर आज तेलंगाना के वानापर्थी जिले के श्रीरंगपुर में श्री रंगनायकस्वामी मंदिर में शादी कर ली है। बता दें कि पिछले काफी दिनों से दोनों की शादी की खबरें न्यूज हैडलाइन का हिस्सा बनी हुई थीं। अदिति राव और सिद्धार्थ काफी समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। वहीं दोनो को “महा समुद्रम” 2021 में आई फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें प्यार हो गया था।

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ के अफेयर की खबरें काफी समय चली आ रही हैं। यहां तक कि बीते साल से यह अफवाह है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, इसके साथ ही कई बार दोनों कलाकारों को एक साथ देखा गया है। दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। अब दोनों ने शादी कर अपने रिश्ते पर पक्की मुहर लगा दी है। खबरों की मानें तो परिवार वालों और करीबी रिश्तेदारों के बीच यह विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ है।

खबरों की मानें तो अभिनेत्री अदिति और सिद्धार्थ ने अपनी शादी ट्रेडिशनल रीति-रिवाजों के अनुसार की है, कपल की शादी के लिए तमिलनाडु के पुजारियों को बुलाया गया था, जिस मंदिर में दोनों की शादी हुई है वानापर्थी में है और ऐसे में इस जगह से अदिति का खास कनेक्शन है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full