Koffee With Karan 8: ‘कॉफी विद करण’ के सीजन 8 में नहीं आएंगे सलमान खान और शाहरुख खान समेट ये 5 स्टार्स, जाने क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह
Koffee With Karan season 8: फिल्म मेकर करण जौहर के पॉपुलर टॉक शो ‘कॉफी विद करण 8' का पहला एपिसोड 26 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुआ है। लेकिन इस बार शो में कई सेलेब्स हिस्सी नहीं लेंगे.।जिसकी पीछे की वजह भी सामने आई है। इनमें से जाने कुछ के नाम यहां 1. [...]
Koffee With Karan season 8: फिल्म मेकर करण जौहर के पॉपुलर टॉक शो ‘कॉफी विद करण 8’ का पहला एपिसोड 26 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुआ है। लेकिन इस बार शो में कई सेलेब्स हिस्सी नहीं लेंगे.।जिसकी पीछे की वजह भी सामने आई है। इनमें से जाने कुछ के नाम यहां
1. सलमान खान
इस बार कॉफी विद करण के सीजन 8 में सलमान खान नहीं आने वाले हैं। भाई जान अपने अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 के प्रोमोशंस में बिजी है और वो नहीं चाहते है कि किसी भी तरह की कॉन्ट्रोवर्सी हो।
2. शाहरुख खान
ट्रिपल मेजर धमाल के साथ बॉलीवुड किंग खान शाहरुख खान आजकल सभी जगहों पर न्यूज में चाए हुए है। हालांकि सुर्खियों के मुताबिक अब करण जौहर के बेस्ट फ्रेंड शाहरुख खान भी ‘कॉफी विद करण 8’ का हिस्सा नहीं होंगे। किंग खान अपने अपने काम को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। यही वजह है कि वे इस सीजन में नहीं आएंगे।
3. अनुष्का शर्मा
भारतीय टीम के क्रिकेटर विराट कोहली की वाइफ एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी इस सीजन का हिस्सा नहीं बनेगी। पिछले सीजन में भी उन्होंने शो में आने से मना कर दिया था और इसके पीछे का मुख्य कारण ये है की एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवट ही रखना चाहती हैं।
4. कार्तिक आर्यन
जहां हम सभी को पता है कार्तिक आर्यन आज कल कितना क्लोज है करण जोहर के साथ, और दोनो जल्द ही एक प्रोजेक्ट में एक साथ काम करते हुए भी नजर आएंगे। इस बात की पुष्टि खुद फिल्म मेकर और एक्टर ने दी थी। वहीं अब जब करण जौहर के शो में काफी ज्यादा हद तक पर्सनल सवाल पूछे जाते हैं, तो ऐसे में इन सवालों के जवाब देने में कार्तिक आर्यन शर्माते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने शो में आने से मना कर दिया है।
5. रणबीर कपूर
एनिमल स्टार रणबीर कपूर भी करण के इस शो का हिस्सा नहीं होंगे। पिछले सीजन से करण एक्टर को बुलाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अब जब रणबीर ईडी के निशाने पर है तो ऐसे में रणबीर किसी भी तरह की कॉन्ट्रोवर्सी में नहीं पड़ना चाहते हैं। यही वजह है कि उन्होंने शो में आने से इनकार कर दिया है।
कॉफी विद करण शो के बारे में
बता दें कि, कॉफी विद करण 8 के पहले गेस्ट बॉलीवुड के रॉयल कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण थे। जहां दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ के कई राज खोले हैं और इसके चलते इन दोनो के कई सारी बातों से इन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है।