जल्द ही घोड़ी चढ़ने वाले हैं ‘बाहुबली’? सुपरस्टार प्रभास की आंटी ने किया शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा

सुपरस्टार प्रभास इन दिनों एक बार फिर से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार एक्टर की आंटी ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसे सुनकर प्रभास के फैंस खुशी से झूम उठे हैं। Prabhas: बाहुबली फेम सुपरस्टार प्रभास अपनी फिल्मों के लेकर तो अक्सर ही सुर्खियों में बने [...]

By Shaikh Almina · 23/10/2023

सुपरस्टार प्रभास इन दिनों एक बार फिर से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार एक्टर की आंटी ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसे सुनकर प्रभास के फैंस खुशी से झूम उठे हैं।

Prabhas: बाहुबली फेम सुपरस्टार प्रभास अपनी फिल्मों के लेकर तो अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं। इसके अलावा एक्टर की पर्सनल जिंदगी भी काफी चर्चा का विषय बनी रहती है। प्रभास का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है। पहले लंबे समय तक उनका नाम एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी के साथ जोड़ा गया था।

वहीं इससे पहले प्रभास और कृति सेनन के रिलेशन की खबरें सामने आई थी मगर ऑफिसियल स्टेंप किस पर नहीं लगी थी। हाल ही में उनसे जुड़ी एक जानकारी सामने आई है जिसमें एक्टर की शादी को लेकर अपडेट सामने आया है।

शादी की बात उनकी आंटी ने की कंफर्म

प्रभास अब सिंगल से मिंगल होने वाले हैं और इस बात को खुद उनकी आंटी ने कंफर्म किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभास की आंटी ने कहा कि दुर्गा मां के आशीर्वाद के साथ प्रभास की शादी होगी और जल्द होगी। हम सभी मीडिया को बुलाएंगे शादी के लिए और सेलिब्रेट करेंगे। माना ये भी जा रहा है कि प्रभास ने शादी की लोकेशन फिक्स कर ली हैं।

हालांकि न प्रभास ने और न ही उनकी आंटी ने ब्राइड को लेकर कोई जानकारी दी है। अगले तीन महीनों में प्रभास की दो बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं।

कल्की 2898 एडी जनवरी में होगी रिलीज

इस बात ने उनके फैंस और मीडिया के बीच उत्साह और एक्साइटमेंट बढ़ा दी है, जो प्रभास की शादी के बारे में खबरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बता दें कि कुछ समय पहले आदि पुरुष की रिलीज के दौरान प्रभास और कृति सेनन के रिलेशनशिप की खबरें सामने आई थीं। कहा जा रहा था कि दोनों इस साल के लास्ट तक शादी कर सकते हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया था।

उस समय एक्टर से जब उनकी शादी पर सवाल किए गए तो उन्होंने कहा था कि वह तिरुपति में शादी करेंगे। बता दें कि मूवी सालार बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की डंकी को टक्कर देगी। जबकि दूसरी फिल्म कल्कि 2898 एडी अगले साल जनवरी में रिलीज होगी।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full