गोलियों की रासलीला राम-लीला के लिए Deepika Padukone नहीं बल्कि ये एक्ट्रेस थी भंसाली की पहली पसंद, Ranveer Singh ने किया बड़ा खुलासा
रणवीर सिंह(Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) की सुपरहिट फिल्म गोलियों की रासलीला राम लीला(Goliyon Ki raasLeela ram Leela) के एक्ट्रेस पहली पसंद नहीं थी। उनसे पहले बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस को कास्ट किया गया था। Deepika Padukone - Ranveer Singh: रणवीर सिंह(Ranveer
रणवीर सिंह(Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) की सुपरहिट फिल्म गोलियों की रासलीला राम लीला(Goliyon Ki raasLeela ram Leela) के एक्ट्रेस पहली पसंद नहीं थी। उनसे पहले बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस को कास्ट किया गया था।
Deepika Padukone – Ranveer Singh: रणवीर सिंह(Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) इन दिनों काफी चर्चा में हैं। दोनों को करण जौहर(Karan Johar) के शो कॉफी विद करण 8(Koffee With Karan 8) में अभी नजर आ चुके हैं। जिसका हाल ही में प्रोमो रिलीज हुआ था। वहीं, सभी जानते हैं कि रणवीर दीपिका सबसे पहली बार संजय लीला भंसाली(Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म गोलियों की रासलीला राम लीला(Goliyon Ki raasLeela ram Leela) में नजर आए थे और वहीं, से दोनों की लव स्टोरी की भी शुरुआत हुई थी।
रणवीर दीपिका की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी और दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था। हालांकि क्या आप जानते हैं कि फिल्म में लीला के किरदार के लिए दीपिका पादुकोण संजय लीला भंसाली की पहली पसंद नहीं थी। दरअसल, इस फिल्म के लिए किसी और एक्ट्रेस को कास्ट किया जाना था। तो चलिए जानते हैं कि इस फिल्म के लिए वो कौन सी एक्ट्रेस थी, जो लीला बनने वाली थी और शूटिंग से ठीक एक हफ्ते पहले ही इनकार कर दिया था।
कौन थी वो एक्ट्रेस
दरअसल, संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म के लिए रणवीर सिंह के साथ किसी और एक्ट्रेस को साइन किया था और वह कोई और नहीं बल्कि करीना कपूर खान थीं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण 8 के पहले एपिसोड में इस बात का खुलासा किया है।
रणवीर ने शो के दौरान एक एक इंटरेस्टिंग किस्सा बताया और करीना के फिल्म छोड़ने के कारण रणवीर दीपिका हमेशा के लिए एक हो गए। करण के साथ बातचीत करते हुए रणवीर ने खुलासा किया कि राम लीला मेरी और करीना कपूर की मुख्य लीड वाली फिल्म होने वाली थी, सेट तैयार था, रोल से एक हफ्ते पहले किसी कारण करीना को फिल्म से बाहर होना पड़ा था।
रणवीर ने बताया कैसे हुई दीपिका की कास्टिंग
रणवीर ने आगे बताया कि कॉकटेल में दीपिका की परफॉर्मेंस से प्रभावित होकर उन्होंने संजय और उनकी टीम को दीपिका का नाम सजेस्ट किया था। तब हम बैठे थे और सोच रहे थे कि किसे कास्ट किया जाए और कॉकटेल अभी अभी रिलीज हुई थी। इसलिए भंसाली, सभी एड्स और मेरे साथ चर्चा हुई कि हमें किसे कास्ट करना चाहिए और मैं टीम दीपिका के लिए बल्लेबाजी कर रहा था, क्योंकि मैंने अभी अभी कॉकटेल देखी और उसे कास्ट कर लिया गया था।
साल 2013 में रिलीज हुई थी गोलियों की रासलीला राम-लीला
आपको बता दें कि कॉफी विद करण 8 पर यह एक बड़ा खुलासा था। रणवीर और दीपिका ने चैट शो को एक परफेक्ट स्टार्ट किया है और दीपवीर के फैंस भी इस एपिसोड से काफी इंप्रेस हैं।
बता दें कि दीपिका रणवीर की फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में पहली बार दोनों एक साथ आए थे और यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।आपको बता दें कि कॉफी विद करण 8 में दीपिका रणवीर की शादी का भी वीडियो दिखाया गया है, जो कि लोगों को काफी पसंद आ रहा है। करण जौहर का यह शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है।