अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अजय देवगन, ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर फिल्म Khakee का बनेगा सीक्वल; स्क्रिप्टिंग भी इन प्रोग्रेस में है: रिपोर्ट

एक और लोकप्रिय फिल्म का सीक्वल बन रहा है। अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अजय देवगन स्टारर खाकी ( Khakee ) की रिलीज के 19 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल बनेगा। प्रोजेक्ट करेंट्ली में बेसिक प्लॉट के साथ स्क्रिप्टिंग फेस में है। इस खबर की पुष्टि दिवंगत निर्माता केशू रामसे के बेटे आर्यमन ने

By Shaikh Almina · 26/10/2023

एक और लोकप्रिय फिल्म का सीक्वल बन रहा है। अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अजय देवगन स्टारर खाकी ( Khakee ) की रिलीज के 19 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल बनेगा। प्रोजेक्ट करेंट्ली में बेसिक प्लॉट के साथ स्क्रिप्टिंग फेस में है। इस खबर की पुष्टि दिवंगत निर्माता केशू रामसे के बेटे आर्यमन ने की है।

एक लीडिंग न्यूज रिपोर्ट में दिवंगत निर्माता केशु रामसे के बेटे आर्यमन रामसे ने कहा, ”हां, हम खाकी के सीक्वल की योजना बना रहे हैं। स्क्रिप्टिंग जारी है और हमारे दिमाग में एक बुनियादी स्टोरी भी है। हम अगले साल तक फिल्म की शूटिंग शुरू करने की योजना बना रहे हैं क्योंकि यह मूल फिल्म के 20 साल भी पूरे करेगा जिसे प्रशंसक और दर्शक आज भी याद करते हैं और देखते हैं।”

उन्होंने कहा, “यह एक ताज़ा स्क्रिप्ट है जो वर्तमान समय पर आधारित है और इसमें ओरिजनल फिल्म का कंटिन्युएशन भी होगी।”

फिल्म की कास्टिंग

जब उनसे कास्टिंग के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने आगे कहा, “मेरा परिवार अक्षय सर के करीब है, लेकिन दुर्भाग्य से उनका किरदार पहले भाग में ही मर जाता है, इसलिए हम उन्हें फीचर नहीं कर सकते। फिल्म में अजय सर (अजय देवगन) और ऐश्वर्या का किरदार भी मर जाता है। जैसे ही मेरे पास उचित स्क्रिप्ट होगी मैं अमित जी (अमिताभ बच्चन) के साथ बातचीत शुरू करूंगा। मैं यह भी चाहूंगा कि तुषार कपूर फिल्म में अपना किरदार जारी रखें। उनके साथ, हमारे पास एक नई कास्टिंग होगी। मेरी राजकुमार संतोष जी से बात हुई है और मैं केवल यही चाहूंगा कि वह सीक्वल का निर्देशन करें।”

2004 में रिलीज़ हुई राजकुमार सातोंशी द्वारा निर्देशित खाकी में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अजय देवगन, ऐश्वर्या राय बच्चन और तुषार कपूर ने अभिनय किया था।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full