Bigg Boss 17: नाजीला, आयशा के बाद मुनव्वर की कॉन्ट्रोवर्सी में हुई Anjali Arora की एंट्री, कॉमेडियन को एक और झटका!

मुनव्वर फारुकी और अंजलि अरोड़ा की दोस्ती रियलिटी शो लॉक अप के दौरान हुई थी। शो में दोनों के रिलेशनशिप को लेकर भी खूब चर्चा हुई थी। हालांकि शो खत्म होने के साथ ही दोनों की राहें अलग हो गईं। वहीं अब एक्ट्रेस ने बिग बॉस में मुनव्वर फारुकी को लेकर चल रहे विवाद पर [...]

By Shaikh Almina · 20/12/2023

मुनव्वर फारुकी और अंजलि अरोड़ा की दोस्ती रियलिटी शो लॉक अप के दौरान हुई थी। शो में दोनों के रिलेशनशिप को लेकर भी खूब चर्चा हुई थी। हालांकि शो खत्म होने के साथ ही दोनों की राहें अलग हो गईं। वहीं अब एक्ट्रेस ने बिग बॉस में मुनव्वर फारुकी को लेकर चल रहे विवाद पर रिएक्ट किया है।

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के घर में स्टैंड- अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की पर्सनल लाइफ भयंकर उथल-पुथल से गुजर रही है। हाल ही में शो में इन्फ्लुएंसर आयशा खान पहुंची, जिन्होंने मुनव्वर फारुकी पर टू- टाइमिंग का आरोप लगाया।

आयशा खान के बाद मुनव्वर फारुकी की एक्स गर्लफ्रेंड नाजीला सिताशी भी पब्लिक में आईं और कॉमेडियन पर कई गंभीर आरोप लगाए। वहीं, इन सब के बीच अब एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा का रिक्शन भी सामने आया है।

मुनव्वर की पर्सनल लाइफ हुई पब्लिक

https://www.instagram.com/reel/C1Bdm2Wrf7h/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

मुनव्वर फारुकी और अंजलि अरोड़ा की दोस्ती रियलिटी शो लॉक अप के दौरान हुई थी। शो में दोनों के रिलेशनशिप को लेकर भी खूब चर्चा हुई थी। हालांकि, शो खत्म होने के साथ ही दोनों की राहें अलग हो गईं। बिग बॉस के घर में मुनव्वर फारुकी की पर्सनल लाइफ पब्लिक में आ गई है।

वायरल हुआ मुनव्वर का वीडियो

आयशा खान के दावों ने मुनव्वर फारुकी को पूरी तरह तोड़ दिया। हालांकि, कॉमेडियन ने बाद में उनसे माफी मांग ली। बिग बॉस 17 से मुनव्वर फारुकी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो आयशा खान के सामने अपनी गलती कबूल करते हुए दिख रहे हैं। मुनव्वर ने आयशा से कहा कि अगर उनकी कोई भी बात बुरी लगी हो, तो वो उन्हें माफ कर दें। कॉमेडियन ने भी कहा कि उन्होंने कभी भी किसी को डबल डेट नहीं किया है।

क्या बोलीं अंजलि अरोड़ा ?

बिग बॉस 17 से सामने आए मुनव्वर फारुकी के इस वीडियो को पैपराजी वीरल भयानी ने भी शेयर किया है, जिस पर अंजलि अरोड़ा ने रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा तो कुछ नहीं, लेकिन एक हंसने वाली इमोजी कमेंट बॉक्स में ड्रॉप कर दी। अंजलि अरोड़ा का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान खींच रहा है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full