वसीम अकरम नहीं बल्कि इस गेंदबाज को देखकर हासिल की तेज गेंदबाजी में बादशाहत, उमरान मलिक ने बताया

उमरान मलिक का चयन रणजी ट्रॉफी 2024-25 के लिए जम्मू और कश्मीर की टीम में हुआ है. 40 साल के पारस डोगरा को कप्तान नियुक्त किया गया है Umran Malik Inspiration: उमरान मलिक (Umran Malik on His Comeback) कफी दिनों से टीम इंडिया से दूर हैं. भारत के सनसनी कहे जाने वाले उमरान ने अपने [...]

By ·

उमरान मलिक का चयन रणजी ट्रॉफी 2024-25 के लिए जम्मू और कश्मीर की टीम में हुआ है. 40 साल के पारस डोगरा को कप्तान नियुक्त किया गया है

Umran Malik Inspiration: उमरान मलिक (Umran Malik on His Comeback) कफी दिनों से टीम इंडिया से दूर हैं. भारत के सनसनी कहे जाने वाले उमरान ने अपने करियर के शुरुआत में कमाल की गेंदबाजी कर विश्व क्रिकेट को हैरान कर दिया था. उमरान भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज हैं. भले ही उमरान इस समय टीम इंडिया से बाहर हैं लेकिन अब वो टीम इंडिया में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.

वहीं, अब उमरान ने उस गेंदबाज का नाम बताया है जिसे देखकर उन्होंने तेज गेंदबाजी को अपना करियर बनाया. स्पोर्ट्स विथ रविश के साथ बात करते हुए उमरान ने उस गेंदबाज का नाम बताया है.

उमरान मलिक ने वकार यूनुस और वसीम अकरम जैसे तेज गेंदबाज को नहीं बल्कि भारत के जसप्रीत बुमराह को अपना फेवरेट बताया है. उमरान ने इंटरव्यू में बताया कि. उन्होंने बुमराह की गेंदबाजी को देखकर तेज गेंदबाजी को गंभीरता से लिया. बुमराह मेरे फेवरेट गेंदबाज हैं. मेरे लिए बुमराह प्रेरणा स्रोत हैं.

इसके अलावा इंटरवयू में बुमराह को लेकर उमरान ने कहा कि. “टीम इंडिया में उनके साथ रहकर मैंने काफी कुछ सीखा है. बुमराह के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना किसी सपने के पूरा होने जैसा है”.

बता दें कि उमरान मलिक का चयन रणजी ट्रॉफी 2024-25 के लिए जम्मू और कश्मीर की टीम में हुआ है. 40 साल के पारस डोगरा को कप्तान नियुक्त किया गया है तो वहीं, शुभम खजूरिया टीम के उप कप्तान हैं. अब उमरान रणजी ट्रॉफी में शानदार गेंदबाजी कर टीम में वापसी की दावेदारी पेश करने की कोशिश करेंगे.

रणजी ट्रॉफी 2024-25 के लिए जम्मू और कश्मीर का स्क्वाड:

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें