एल्विश यादव और राहुल को आमने-सामने बैठाकर होगी पूछताछ, नोएडा पुलिस को मिली आरोपियों की कस्टडी
नोएडा पुलिस मंगलवार को भी पुलिस ने एल्विश यादव से तीन घंटे तक पूछताछ की थी। हालांकि, इस दौरान एल्विश के खिलाफ कोई खास सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा था। बताया गया था कि एल्विश यादव से पुलिस गिरफ्तार आरोपी राहुल यादव के सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है। अब पुलिस को सभी आरोपियों [...]
नोएडा पुलिस मंगलवार को भी पुलिस ने एल्विश यादव से तीन घंटे तक पूछताछ की थी। हालांकि, इस दौरान एल्विश के खिलाफ कोई खास सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा था। बताया गया था कि एल्विश यादव से पुलिस गिरफ्तार आरोपी राहुल यादव के सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है। अब पुलिस को सभी आरोपियों की कस्टडी मिल गई है।
Elvish Yadav Rave Party case: रेव पार्टी में कथित तौर पर सांप के जहर के इस्तेमाल के मामले में नोएडा पुलिस को गिरफ्तार 5 आरोपियों की 2 दिन की कस्टडी मिली गई है। अब पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर सबूत जुटाने की कोशिश करेगी। साथ ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव और आरोपी राहुल यादव का आमना-सामना भी करवाएगी। दोनों से पूछताछ की जाएगी।
बता दें कि, नोएडा पुलिस मंगलवार को भी पुलिस ने एल्विश यादव से तीन घंटे तक पूछताछ की थी। हालांकि, इस दौरान एल्विश के खिलाफ कोई खास सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा था। बताया गया था कि एल्विश यादव से पुलिस गिरफ्तार आरोपी राहुल यादव के सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है। अब पुलिस को सभी आरोपियों की कस्टडी मिल गई है।
कहां तक पहुंचा मामला
एल्विश यादव से पूछताछ के दौरान, नोएडा पुलिस ने उनसे एक वीडियो के बारे में पूछा जिसमें वह दो सांपों के साथ नजर आ रहे हैं। यूट्यूबर ने पुलिस को बताया कि सांपों की व्यवस्था फाजिलपुरिया ने की थी। पुलिस गायक तक पहुंच गई है और उसे पूछताछ के लिए बुलाया है।
पुलिस ने एल्विश यादव के कॉल लॉग और पिछले लोकेशन्स के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए उनके मोबाइल फोन से डेटा भी मांगा है।
क्या हैं मामला ?
मेनका गांधी के NGO PFA (People for Animal) ने एक स्टिंग किया था। इसके बाद एनिमल वेलफेयर ऑफिसर के पद पर कार्यरत गौरव गुप्ता ने नोएडा पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें एल्विश का भी नाम है। गौरव ने बताया था कि नोएडा में इस तरह की गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। ये भी पता चला था कि, यूट्यूबर एल्विश यादव नोएडा-एनसीआर के फार्म हाउसों में कुछ लोगों के साथ मिलकर स्नेक वेनम और जिंदा सांपों के साथ वीडियो शूट कराते हैं। इसके साथ ही गैर कानूनी रूप से रेव पार्टियों को आयोजित कराने की भी जानकारी मिली थी।