नीता अंबानी ने पहनी बेटे-बहू के नाम की साड़ी, लोग बेलो- वाह मान गए आपको…
Nita Ambani Wears A Saree With Radhika and Anant's name: अंबानी फैमिली हमेशा ही सुर्खियों में रहती है। कभी किसी फंक्शन की वजह से तो कभी अपने स्टाइल की वजह से सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इन दिनों अंबानी फैमिली अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग की वजह से चर्चाओं में हैं। इस फंक्शन मे
Nita Ambani Wears A Saree With Radhika and Anant’s name: अंबानी फैमिली हमेशा ही सुर्खियों में रहती है। कभी किसी फंक्शन की वजह से तो कभी अपने स्टाइल की वजह से सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इन दिनों अंबानी फैमिली अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग की वजह से चर्चाओं में हैं। इस फंक्शन में देश-विदेश के मेहमान शामिल हुए थे। इतना ही नहीं हर थीम, पहने जाने वाले आउटफिट, टैंट और मेन्यू भी सुर्खियों में रहा। वहीं हाल ही में नीता अंबानी की एक साड़ी जमकर तारीफें बटोर रही है चलिए जानते हैं कि क्या है इसमें खास।
नीता अंबानी की साड़ी ने बटोरीं तारीफें
नीता अंबानी (Nita Ambani) की लाल बनारसी साड़ी पहनी हुई है। इस खास साड़ी में अनंत और राधिका के नाम लिखा है। दोनों के नाम से बनी यह साड़ी जमकर सुर्खियां बटोर रही है। इस साड़ी के साथ ही उन्होंने खूबसूरत कुंदन से जड़ा हुआ हार पहना हुआ है। डिजाइनर कड़े और खूबसूरत झुमकी से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है। बता दें कि नीता अंबानी के लुक को देखकर फैन्स जमकर तारीफें कर रहे हैं।
लोगों ने जमकर की तारीफ
बता दें कि नीता अंबानी (Nita Ambani) की साड़ी देखकर एक यूजर ने लिखा-वाह मान गए आपको तो वहीं दूसरे ने कहा ये सिर्फ नीता अंबानी ही कर सकती हैं। आपको बता दें कि हाल ही में सभी सितारों और आर्टिस्ट को दोबारा जामनगर में न्योता दिया गया है। बताया जा रहा है कि सभी के लिए एक रॉयल डिनर प्लान किया गया है। रणबीर सिंह, कपूर्स, अरिजीत सिंह, शाहरुख खान समेत कई सितारों तो दोबारा जामनगर में स्पॉट किया गया। फिलहाल तो फैन्स सितारों की नई तस्वीरों के आने का इंतजार कर रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/C4Nc27srcGW/?igsh=djRoNHphMXBtMGJw
कब होगी शादी
आपको बता दें कि दोनों की शादी का हर कोई इंतजार कर रहा है। क्योंकि जब प्री-वेडिंग इतना धमाकेदार हुआ है तो सभी सोच रहे हैं कि शादी कितनी रॉयल होगी। बता दें कि दोनों की शादी 12 जुलाई को बताई जा रही है। हालांकि अभी शादी के वेन्यू के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है।