निक जोनस-प्रियंका ने धूमधाम से सेलिब्रेट किया बेटी मालती का बर्थडे, बेटी को बताया ‘बेस्ट’

Priyanka Chopra Nick Jonas: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बीते साल इसी महीने में प्रियंका चोपड़ा और निक सेरोगेसी की मदद से मालती मैरी चोपड़ा (Malti Marie Chopra) के पैरेंट्स बने थे। ऐसे में अब प्रियंका चोपड़ा की लाडली एक साल की हो

By ·

Priyanka Chopra Nick Jonas: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बीते साल इसी महीने में प्रियंका चोपड़ा और निक सेरोगेसी की मदद से मालती मैरी चोपड़ा (Malti Marie Chopra) के पैरेंट्स बने थे। ऐसे में अब प्रियंका चोपड़ा की लाडली एक साल की हो गई हैं। हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा के पति व सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) ने अपनी बेटी मालती के फर्स्ट बर्थडे सेलिब्रेशन के बारे में खुलकर बात की है।

Priyanka Chopra Nick Jonas:

निक ने बताया कैसे सेलिब्रेट किया बर्थडे

हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मिलकर अपनी नन्ही परी मालती के पहले जन्मदिन को बड़ी ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया है। इस बीच निक जोनस ने अपनी बेटी के बर्थडे सेलिब्रेशन के बारे में बात की है। दरअसल निक जोनस हाल ही में ‘द केली क्लार्कसन’ शो मे पहुंचे थे। इस शो के एपिसोड के दौरान निक से मालती के जन्मदिन को लेकर सवाल पूछा गया।

जिस पर निक जोनस ने बताया, ”हम जानते हैं कि हमारी बेटी के जीवन एक हिस्सा काफी मुश्किलों से गुजरा था। इसके बावजूद वीकेंड पर जब वह एक साल की हुई तो हमने उसके बर्थडे को एक ग्रैंड सेलिब्रेशन के तौर पर सेलिब्रेट किया। वह काफी सुंदर हैं और बेस्ट हैं।” बता दें कि जन्म के बाद लगभग 100 दिनों बाद प्रियंका और निक अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा को हॉस्पिटल से लेकर घर आए थे।

View this post on Instagram

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटी मालती मैरी चोपड़ा की तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। हालांकि, अभी तक प्रियंका ने मालती के फेस को रिवील नहीं किया है, लेकिन तस्वीरों से ये आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रियंका की एंजिल काफी क्यूट है। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर मालती की तस्वीरें आते ही वायरल हो जाती है।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें