Jasprit Bumrah: ‘बुमराह वापसी के बाद अधिक खतरनाक हो गए हैं’, न्यूजीलैंड के इस तेज गेंदबाज ने कही बड़ी बात

चोट के कारण पिछले साल बुमराह अधिकांश समय मैदान से बाहर रहे थे और उन्होंने सितंबर 2022 में बाहर होने के बाद पिछले साल अगस्त से मैदान पर वापसी की थी। Jasprit Bumrah Special: न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउथी का मानना है कि भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट से वापसी के [...

By Shaikh Almina · 22/8/2024

चोट के कारण पिछले साल बुमराह अधिकांश समय मैदान से बाहर रहे थे और उन्होंने सितंबर 2022 में बाहर होने के बाद पिछले साल अगस्त से मैदान पर वापसी की थी।

Jasprit Bumrah Special: न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउथी का मानना है कि भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट से वापसी के बाद से और भी अधिक खतरनाक हो गए हैं। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में शामिल हैं। हालांकि, चोट के कारण पिछले साल बुमराह अधिकांश समय मैदान से बाहर रहे थे और उन्होंने सितंबर 2022 में बाहर होने के बाद पिछले साल अगस्त से मैदान पर वापसी की थी।

उन्हें हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग ने पिछले पांच-छह वर्षों में सभी प्रारूपों में खेलने वाला सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बताया था। मालूम हो कि बुमराह ने जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था।

‘बुमराह मौजूदा समय में तीनों प्रारूपों में शानदार हैं’

साउथी ने बुधवार को कहा, सबसे पहले तो बड़ी चोट से उबरकर वापसी करना और बुमराह तो पहले से भी बेहतर हो गया है। इसके अलावा कई प्रारूपों में खेलना भी कई बार मुश्किल हो सकता है। ऐसा लगता है कि वह इसे आसानी से करने में सक्षम है। वह शायद अधिक अनुभवी है, अपने खेल को थोड़ा और समझता है। शायद उसने चोट के बाद तरोताजा होकर वापसी की है। हम तीनों प्रारूपों में बुमराह का शानदार प्रदर्शन देख रहे हैं। वह इस समय तीनों प्रारूपों में शानदार है। मुझे नहीं लगता कि उनसे बेहतर कोई और है, वह तीनों प्रारूपों में जबरदस्त हैं।

अक्टूबर में भारत का दौरा करेगी न्यूजीलैंड

साउथी ने न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड के साथ उपमहाद्वीप में कुछ टेस्ट मैचों में नहीं खेलने की संभावना पर चर्चा की। न्यूजीलैंड की टीम को दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका जाने से पहले नोएडा में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलना है। साउथी की टीम इसके बाद अक्टूबर में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत लौटेगी जिसके बाद वह इंग्लैंड के खिलाफ स्वदेश में तीन टेस्ट खेलेगी।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full