IND vs NZ: 36 साल में भारत की पहली हार, बेंगलुरु में न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास; 8 विकेट से जीता पहला टेस्ट
भारत को पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से हरा दिया है. न्यूजीलैंड ने साढ़े तीन दशकों बाद भारत में कोई मैच जीता है. Ind vs NZ, 1st Test match: बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया है. मैच में पांचवें दिन कीवी [...]
भारत को पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से हरा दिया है. न्यूजीलैंड ने साढ़े तीन दशकों बाद भारत में कोई मैच जीता है.
Ind vs NZ, 1st Test match: बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया है. मैच में पांचवें दिन कीवी टीम को जीत के लिए 107 रन बनाने थे, जिसे मेहमान टीम ने 2 विकेट खो कर हासिल कर लिया. आखिरी दिन रचिन रवींद्र और विल यंग के बीच 72 रन की पार्टनरशिप ने टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित की. मैच के पांचवें दिन भारत के लिए विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रहे, जिन्होंने 2 बल्लेबाजों को आउट किया. न्यूजीलैंड ने 36 साल बाद भारत में कोई टेस्ट मैच जीता है.
FIRST TEST WIN FOR NEW ZEALAND IN INDIA IN THIS CENTURY 🙇 pic.twitter.com/abhE9a1KqF
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 20, 2024
बेंगलुरु टेस्ट का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया था, वहीं जब दूसरे दिन टॉस हुआ तो भारत ने पहले बैटिंग चुनी. पहले बैटिंग लेने का अंजाम ये निकला की पूरी टीम इंडिया मात्र 46 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. जवाब में न्यूजीलैंड ने 402 रन बनाकर पहली पारी में 356 रनों की विशाल बढ़त हासिल की. कीवी टीम के लिए रचिन रवींद्र ने 134 रनों की शतकीय पारी खेली और टिम सउदी ने भी 65 रनों का अहम योगदान दिया था.
भारत की दमदार वापसी
कप्तान रोहित शर्मा खुद कह चुके थे कि पहली पारी में बैटिंग चुनना उनके करियर के सबसे खराब फैसलों में से एक रहा. मगर टीम इंडिया जब दूसरी पारी में बैटिंग करने आई तो न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को खूब परेशान किया. दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल चाहे 35 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली ने क्रमशः 52 और 70 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. उसके बाद सरफराज खान और ऋषभ पंत ने कमान संभाली, जिनके बीच 177 रन की शानदार पार्टनरशिप हुई. सरफराज ने 150 रन बनाए, वहीं ऋषभ पंत की पारी 99 के स्कोर पर समाप्त हुई. इन दोनों के आउट होने के बाद चौथे दिन भारतीय बैटिंग ढह गई और पारी 462 के स्कोर पर समाप्त हो गई.