New Year 2024: न्यू ईयर पर परिवार और दोस्तों के साथ देखें ये बॉलीवुड फिल्में, सभी के लिए यादगार बन जाएगा नया साल
New Year Movies: नया साल जल्दी ही दस्तक देने वाला है. ऐसे में नए साल को खास बनाने के लिए लोग अलग-अलग आईडियाज तलाश रहे हैं. परिवार के साथ समय बिताने से लेकर दोस्तों के साथ पार्टी करने जैसे कई तरीकों से लोग नए साल की बेस्ट शुरुआत करना चाहते हैं. ऐसे में अगर आप [...]
New Year Movies: नया साल जल्दी ही दस्तक देने वाला है. ऐसे में नए साल को खास बनाने के लिए लोग अलग-अलग आईडियाज तलाश रहे हैं. परिवार के साथ समय बिताने से लेकर दोस्तों के साथ पार्टी करने जैसे कई तरीकों से लोग नए साल की बेस्ट शुरुआत करना चाहते हैं. ऐसे में अगर आप चाहें तो कुछ बॉलीवुड फिल्मों (New Year Movies) से नए साल के पहले दिन को यादगार बना सकते हैं. खासकर परिवार और दोस्तों के साथ ये फिल्में देखकर आप खुशी-खुशी नए साल का स्वागत कर सकते हैं.
डियर जिंदगी
शाहरुख खान और आलिया भट्ट की फिल्म डियर जिंदगी आपको जिंदगी के कई सबक सिखा सकती है. कियारा (आलिया) जिंदगी की चुनौतियों से परेशान हो जाती है. जिसके बाद उसकी मुलाकात डॉक्टर जहांगीर (शाहरुख) से होती है. वहीं शाहरुख की बातें हर किसी को जिंदगी की नई शुरुआत करने का पाठ पढ़ा सकती हैं. जिसके साल का पॉजिटिव आगाज हो सकता है.
ये जवानी है दिवानी
दोस्ती, ट्रिप, एडवेंचर, रिश्ते, प्यार, रोमांस और झगड़े भी जिंदगी का अटूट हिस्सा होते हैं. वहीं इन सभी इमोशन्स का कंप्लीट पैकेज आपको फिल्म ये जवानी है दिवानी में देखने को मिल सकता है. फिल्म में पढ़ाकू नैना (दीपिका पादुकोण) से लेकर मस्त मौला कबीर (रणबीर कपूर), एक बेफिक्र क्लासमेट अदिति (कल्की) और बड़े बाप का बिगड़ा बेटा आदित्य के रुप में हर कैरेक्टर मौजूद है. वहीं मनाली ट्रिप में दोस्तों की मस्ती देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ सकती है.
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा
जोया अख्तर की फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा से भी आप नए साल की मोटिवेशनल शुरुआत कर सकते हैं. स्पेन में शूट की गई इस फिल्म में जिंदगी के कई पहलु दर्शाए गए हैं. मगर इसके बावजूद फिल्म के सभी कैरेक्टर जिंदगी का भरपूर मजा उठाते नजर आते हैं. इस फिल्म में ऋतिक रोशन, कैटरीना कैफ, अभय देओल, फराह अख्तर और कल्की ने लीड रोल निभाया है.
जब वी मेट
शाहिद कपूर और करीना कपूर स्टारर फिल्म जब वी मेट यंगस्टर्स के लिए न्यू ईयर की बेस्ट च्वाइस हो सकती है. फिल्म में गीत (करीना कपूर) का किरदार लोगों को काफी पसंद आता है. जिंदा दिल शख्सियत गीत अपनी जिंदगी को फुल एन्जॉय करने में विश्वास रखती है. गीत का किरदार वर्तमान में जीने की सीख देता है. ऐसे में जब वी मेट देखकर आप भी गीत की मौज मस्ती और बेपरवाही के कायल हो जाएंगे.