Elvish Yadav Rave Party Case: एल्विश यादव केस में आया बड़ा खुलासा, आरोपी के पास मिला 20ml सांप का जहर, होगी जांच

एल्विश यादव के जहरीले सापों के जहर की सप्लाई मामले में बड़ा अपडेट आया है। कांड के मुख्य आरोपी राहुल और उसके साथियों के पास से 20 ml सांप का जहर बरामद हुआ है। Elvish Yadav: सांप के जहर को रेव पार्टियों में सप्लाई करने के आरोप में फंसे बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर [...]

By Shaikh Almina · 9/11/2023

एल्विश यादव के जहरीले सापों के जहर की सप्लाई मामले में बड़ा अपडेट आया है। कांड के मुख्य आरोपी राहुल और उसके साथियों के पास से 20 ml सांप का जहर बरामद हुआ है।

Elvish Yadav: सांप के जहर को रेव पार्टियों में सप्लाई करने के आरोप में फंसे बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव बीते दिनों खूब सुर्खियों में रहे। वहीं अब इस केस को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। खबर आई है कि इस केस के मुख्य आरोपी राहुल और उसके साथियों के पास से 20 ml सांप का जहर बरामद हुआ है, जिसे जयपुर की लैब में जांच के लिए भेजा गया है।

सामने आई बड़ी अपडेट

बता दें कि ये कथित जहर 3 नवंबर को पांच सपेरों की गिरफ्तारी के बाद बरामद हुआ था, जिसे पार्टी में सप्लाई करने के लिए मंगवाया गया था। वहीं पुलिस को जानकारी मिली है की इस सांप के जहर में केमिकल का इस्तमाल कर, ड्रग्स के तौर पर इस्तमाल किया जाता है। ये वही वीडियो है जिसे दिखाकर एल्विश से पूछताछ की गई थी।

क्या है इल्जाम ?

बता दें कि नोएडा पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ओटीटी रियलिटी शो बिग बॉस के विजेता एल्विश यादव समेत छह लोगों के खिलाफ रेव पार्टी में कथित तौर पर सांप के जहर का इस्तेमाल करने के लिए 3 नवंबर को वन्यजीव कानून और भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस के अनुसार पार्टी के आयोजन स्थल ‘बैंक्वेट हॉल’ से पांच कोबरा समेत नौ सांप बरामद किए गए थे जबकि सांप का 20 मिलीलीटर संदिग्ध जहर भी जब्त किया गया था।

बता दें कि यूट्यूबर एल्विश यादव ने अपने खिलाफ सभी आरोपों से इनकार किया है और पुलिस जांच में सहयोग करने की बात कही। कुछ दिन पहले ही उन्होंने ये एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, जहां उन्होंने अपने ईपर लगे इन आरोपों को सिरे से नकार दिया था।

केस से जुड़ा अपडेट

जैसे की हम ने सुबह आपको बताया की एल्विश यादव की तबियत खराब है और वो अस्पताल में भर्ती हुए है। अब किस तरीके से ये केस मोड़ लेगा यह देखना काफी इंट्रेस्टिंग होगा

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full