Rochelle Rao – Keith Sequeira: बिकिनी पहन दिखाया बेबी बंप, रोशेल राव-कीथ सिकेरा शादी के 5 साल बाद बनने जा रहे हैं पैरेंट्स
बिग बॉस कपल रोशेल राव और कीथ सिकेरा ने किया अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान, शादी के 5 साल बाद घर आएगा नन्हा मेहमान ! समंदर के किनारे कराया फोटोशूट तो बिकिनी में फ्लेंट किया बेबी बंप। Rochelle Rao - Keith Sequeira: बिग बॉस 9 के कपल रोशेल राव और कीथ सिकेरा इन दिनों अपनी जिंदगी [...]
बिग बॉस कपल रोशेल राव और कीथ सिकेरा ने किया अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान, शादी के 5 साल बाद घर आएगा नन्हा मेहमान ! समंदर के किनारे कराया फोटोशूट तो बिकिनी में फ्लेंट किया बेबी बंप।
Rochelle Rao – Keith Sequeira: बिग बॉस 9 के कपल रोशेल राव और कीथ सिकेरा इन दिनों अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत फेस एंजॉय कर रहे हैं। क्यों न करे, आखिरकार इनके घर में एक नन्हा मेहमान जो आने वाला हैं।
कपल ने अपने प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है और खास बात ये है की रोशेल और कीथ शादी के 5 साल बाद पेरेंट्स बनने जा रहे है। बीते 3 साल से वो बेबी की प्लानिंग कर रहे थे और आखिरकार जब उनकी यह सबसे बड़ी ख्वाइश पूरी होने जा रही है तो उनकी खुशियां सातवें आसमान पर हैं।
दोनो ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए अपने चाहने वालों को यह खुशखबरी सुनाई है और वो भी धमाकेदार अंदाज में। रोशेल और कीथ ने कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिस में मोम-टू-बी रोशेल ने पिंक कलर की बिकिनी पहन अपनी क्यूट बेबी बंप को फ्लांट कर रही हैं तो वहीं पिंक शर्ट और व्हाइट पैंट पहने कीथ भी खुशियों में डूबे नजर आ रहे हैं।
इन तस्वीरों के साथ कपल ने एक नोट भी शेयर किया है जिस में इन्होंने अपने इमोशंस शेयर किए हैं। नोट में लिखा हैं ‘ 2 छोटे हाथ, 2 छोटे पैर, एक बेबी गर्ल या एक बेबी बॉय, जिससे मिलने का हम इंतजार नहीं कर सकते। हां आपने सही अनुमान लगाया हम उम्मीद कर रहे हैं! इस अविश्वसनीय उपहार के लिए यीशु और आपके अंतहीन प्यार व सपोर्ट के लिए आप सभी का धन्यवाद। प्लीज इस नई जर्नी में हमारे लिए आशीर्वाद और प्राथना करते रहें।’
रोशेल राव 34 साल की उम्र में पहली बार मां बनने जा रही हैं तो वहीं कीथ 42 साल के। उन्होंने ये फोटोशूट समुंदर किनारे कराया है।
आपको बता दें 2018 में जब रोशेल राव और कीथ सिकेरा शादी के बंधन में बंधे थे तब भी इन्होंने अपनी शादी समुंदर के किनारे की थी। तमिलनाडु के महाबलीपुरम में दोनों ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से बीच वेडिंग की थी जिसकी तस्वीरें भी काफी ज्यादा वायरल हुईं थी।
जानकारी के लिए बता दें कि इन दोनों की मुलाकात बिग बॉस के घर में हुई थी, जिसके बाद इनका प्यार परवान चढ़ा था और उसके 2 साल के डेटिंग के बाद दोनों ने शादी की थी।