Bigg Boss 17: ‘मुन्न्वर की गोद में बैठ जा’ बोलते ही बुरा फंसे विक्की जैन, मन्नारा चोपड़ा के सपोर्ट में पूजा भट्ट ने निकाली भड़ास

बिग बॉस 17 के घर में विक्की जैन ने मन्नारा चोपड़ा के कैरेक्टर पर उंगली उठा दी है। जिसके बाद वह पूजा भट्ट समेत कई सेलेब्स के निशाने पर आ चुके हैं। पूजा भट्ट ने एक ट्वीट करके विक्की जैन पर खूब भड़ास निकाली है। Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के फिनाले से पहले [...]

By Shaikh Almina · 18/1/2024

बिग बॉस 17 के घर में विक्की जैन ने मन्नारा चोपड़ा के कैरेक्टर पर उंगली उठा दी है। जिसके बाद वह पूजा भट्ट समेत कई सेलेब्स के निशाने पर आ चुके हैं। पूजा भट्ट ने एक ट्वीट करके विक्की जैन पर खूब भड़ास निकाली है।

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के फिनाले से पहले खूब रायता फैला हुआ है। सलमान खान के इस रियलिटी शो में बीते दिनों ही बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को टॉर्चर टास्क दिया हुआ था। इस टास्क के दौरान घर में खूब भसड़ मची। टास्क के बीचों बीच ही विक्की जैन ने कुछ ऐसा कर दिया है कि हर कोई उन्हें अब लताड़ने लगा है। दरअसल हाल ही के एपिसोड में विक्की जैन और मुन्न्वर फारूकी के बीच खूब लड़ाई हुई है।

विक्की जैन ही नहीं बल्कि घर के तमाम लोग मुन्नवर फारूकी के पीछे पड़े हुए नजर आए। इस लड़ाई में अरुण और मन्नारा चोपड़ा ने मुन्नवर फारूकी का साथ दिया। मुन्नवर से खार खाए बैठे विक्की जैन ने मन्नारा चोपड़ा के कैरेक्टर पर उंगली उठा दी। इस वाकये के बाद अब विक्की जैन हर किसी के निशाने पर आ चुके हैं। बिग बॉस के ओटीटी वर्जन का हिस्सा रह चुकी पूजा भट्ट ने विक्की जैन को लेकर एक ट्वीट कर उनके चेहरे से नकाब उतारने की कोशिश की है।

पूजा भट्ट ने लगाई विक्की जैन को लताड़

पूजा भट्ट ने विक्की जैन का नाम लेते हुए उन्हें जमकर सुनाया है। ट्वीट में पूजा भट्ट ने लिखा है, ‘ये बहुत ही अनुचित है, तुम जिस तरह से बैठे हो। एक मेल कंटेस्टेंट ने मन्नारा चोपड़ा को बेइज्जत किया है, जो मुश्किल से ही किसी दोस्त को प्रोटेक्ट करता है। जब कुछ भी काम नहीं करता है तो एक औरत को बेइज्जत कर दो और फिर खुद को जेंटलमैन कहने लगो। यह कूल नहीं है।’ पूजा भट्ट के इस ट्वीट को देखने के बाद कई लोगों ने मन्नारा चोपड़ा को सपोर्ट किया है। साथ ही लोग विक्की जैन को जमकर खरी-खोटी भी सुना रहे हैं।

नॉमिनेट हुई विक्की जैन की पूरी टीम

बता दें कि बिग बॉस 17 का टॉर्चर टास्क बीच में ही रद्द कर दिया गया है। टास्क के दौरान हुई लड़ाई को देखते हुए बिग बॉस को यह टास्क बीच में ही रोकना पड़ा। साथ ही बिग बॉस ने विक्की जैन की पूरी टीम को नॉमिनेट कर दिया है। टास्क रद्द करने के बाद बिग बॉस ने विक्की जैन की पूरी टीम को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट कर दिया है। इस वजह से इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए विक्की जैन, अंकिता लोखंडे, आयशा सिंह और ईशा मालवीय नॉमिनेट हो चुके हैं। वैसे आप विक्की जैन के कमेंट पर क्या राय रखते हैं? कमेंटबॉक्स में जरूर बताइएगा।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full