तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन स्टारर क्रू के ट्रेलर का चला नेटिज़ेंस पर जादू, जमकर कर रहे हैं तारीफ

बॉलीवुड मूवी ‘क्रू’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें पहली बार बॉलीवुड की तीन अदाकारा तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सैनन किसी मूवी में साथ आ रही हैं। ये क्यों होगी हिट यहां जानिए। Crew: बॉलीवुड मूवी ‘क्रू’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें पहली बार बॉलीवुड की तीन

By Shaikh Almina · 18/3/2024

बॉलीवुड मूवी ‘क्रू’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें पहली बार बॉलीवुड की तीन अदाकारा तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सैनन किसी मूवी में साथ आ रही हैं। ये क्यों होगी हिट यहां जानिए।

Crew: बॉलीवुड मूवी ‘क्रू’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें पहली बार बॉलीवुड की तीन अदाकारा तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सैनन किसी मूवी में साथ आ रही हैं। तीनों एक्ट्रेस इसमें एयरहोस्टेस के रोल में हैं।
फिल्म 29 मार्च को रिलीज होगी। ‘क्रू’ का ट्रेलर (Crew Trailer) लोगों को खूब पसंद आ रहा है। ये एक फैमिली एंटरटेनर है, क्यों हो सकती है ये हिट और क्या हैं इसके पल्स पॉइंट चलिए आपको बताते हैं।

1. हॉटनेस और कॉमेडी का कॉम्बिनेशन

बॉलीवुड की तीन हॉट एक्ट्रेस तब्बू(Tabu), करीना कपूर ( Kareena Kapoor) और कृति सैनन (Kriti Sanon) मूवी मे हैं। इस कॉमेडी मूवी में तीनों की कमाल की कॉमिक टाइमिंग भी देखने को मिल रही है। तीनों बेस्ट एक्ट्रेस तो हैं ही।

2. गोल्ड और दिवालिया होती एयरलाइन्स

फिल्म की कहानी दिवालिया होती एयरलाइन्स और सोने की तस्करी के इर्द-गिर्द घूमती है जो इसे और भी मजेदार बनाती है। पैसे की माया यहां भी देखने को मिलेगी।

3. तीन बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस एक साथ

इस फिल्म में बॉलीवुड की तीन बड़ी एक्ट्रेस एक साथ काम करने जा रही हैं। ये पहली बार है जब तब्बू, करीना कपूर और कृति सैनन किसी मूवी में साथ दिखाई देंगी। तीनों की अपनी-अपनी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। वो थिएटर्स तक पक्का जाएगी।

4. बोनस पॉइंट

फिल्म में पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) भी हैं। दोनों ही सीरियस रोल में हैं, दोनों को साथ देखना भी काफी मजेदार होगा।

नेटीजेंस ने किया रिएक्ट

एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्रेलर की तारीफ करते हुए लिखा, “#CrewTrailer ने मुझे हुक्ड कर लिया है! यह एक अनएक्सपेक्टेड तिकड़ी है, लेकिन मैं ऑफिशियली इसके प्यार में हूँ🥹 💕”

फिल्म के एक उत्साहित फैन ने क्रू को एक मजेदार फिल्म बताया और लिखा, “#CrewTrailer बहुत मजेदार लग रहा है!! #Tabu #KritiSanon और #KareenaKapoor की केमिस्ट्री बहुत अच्छी है और वे इस भूमिका के लिए बिल्कुल सही लग रही हैं, फिल्म देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता! 🫡”

एक और यूजर ने लिखा, “गड़बड़ी देखकर मेरी हंसी निकल गई। ये तीनों चुलबुली एयरहोस्टेस इसे बिल्कुल धमाकेदार बनाने वाली हैं 💯 #CrewTrailer

“क्रू” के साथ एक शानदार सिनेमाई यात्रा पर जाने के लिए तैयार हो जाइए। राजेश ए कृष्णन द्वारा निर्देशित, बालाजी टेलीफिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशंस नेटवर्क की यह मच अवेटेड फिल्म 29 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है। एक असाधारण रोमांच के लिए खुद को तैयार रखें क्योंकि “क्रू” एक ऐसी सिनेमाई स्पेक्टेकल पेश करने का वादा करता है जो आपके होश उड़ा देगा।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full