नेटीजेंस का फूटा गुस्सा, जब सोनम कपूर ने स्टॉफ से उठवाई अपनी सैंडल

Sonam Kapoor Trolled: सोनम कपूर अपने फिटनेस और फैशन के लिए काफी कॉन्शियस रहती हैं। इन दिनों मां बनने के बाद सोनम एक बार फिर अपने फिटनेस के लिए काफी मेहनत करती हुईं नजर आ रही हैं। हाल ही में मुंबई के एक योगा सेंटर के बाहर उन्हें देखा गया। फिर क्या वहा से एक [...]

By ·

Sonam Kapoor Trolled: सोनम कपूर अपने फिटनेस और फैशन के लिए काफी कॉन्शियस रहती हैं। इन दिनों मां बनने के बाद सोनम एक बार फिर अपने फिटनेस के लिए काफी मेहनत करती हुईं नजर आ रही हैं। हाल ही में मुंबई के एक योगा सेंटर के बाहर उन्हें देखा गया। फिर क्या वहा से एक वीडियो अब उनका काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोगों ने जमकर गुस्सा किया। कमेंट्स से फटकार तक लगाई। इस वीडियो में दिखाया गया है की सोनम कपूर की सैंडल एक स्टॉफ उन्हें पहनता है। इस वीडियो पे नेटीजंस की प्रक्रिया देखने के बाद इसे डिलीट कर दिया गया।

Sonam Kapoor outside Yoga centre

नेटीजेंस ने लगाई सोनम को फटकार

आपको बता दें की आजकल सोनम कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है। इस वीडियो के साथ ही लोगों की नाराजगी भी खूब बाहर निकल रही है। वीडियो में स्टाफ से चप्पल उठवाने के बाद यूजर्स अलग अलग तरीके से कॉमेंट दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने अमीर होना ही बेकार कहा तो किसी ने निराशा जताई की बताओ अब अपने चप्पल के पास खुद भी नहीं जा सकतीं। एक यूजर ने तो नेपोटिज्म की नस्ल ऐसी ही होती है कहकर टिप्पणी की।

वीडियो के पीछे का सच

गौरतलब है की सोनम कपूर ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है। उनके बेटे का नाम वायु कपूर आहूजा है। डिलीवरी के बाद सोनम के कमरे काफी दर्द भी रहता है। इस वजह से उन्हें अक्सर सपोर्ट लेनी पड़ती है। इस बात का खुलासा सोनम ने अपनी फ्रेंड और रिपोर्टर जेनिस सिकेरा को बताया जब इस मामले ने तूल पकड़ ली। आगे सोनम कहती हैं की लोग बहुत जल्दी ही जज करने लगते हैं।

सोनम के फिल्मों के बारी बात करें तो सोनम जल्द ही सुजोय घोष की फिल्म ‘ब्लाइंड ’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर शोम मखीजा हैं। इस फिल्म से सोनम 2.0 वर्जन के साथ बड़े परदे पर वापसी करने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग स्कॉटलैंड में होगी।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें