क्रिसमस सेलिब्रेशन में पति निक की गोद में बैठीं Priyanka Chopra, कपल की किसिंग फोटो देख बोले- ‘बेस्ट जोड़ी’
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बेहद रोमांटिक अंदाज में क्रिसमस सेलिब्रेट किया है। कपल की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। Priyanka Chopra - Nick Jonas Christmas Celebration: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में क्रिसमस की धूम देखने को मिली। हर किसी ने अपने अंदाज में क्रिसमस को सेलिब्रेट
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बेहद रोमांटिक अंदाज में क्रिसमस सेलिब्रेट किया है। कपल की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है।
Priyanka Chopra – Nick Jonas Christmas Celebration: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में क्रिसमस की धूम देखने को मिली। हर किसी ने अपने अंदाज में क्रिसमस को सेलिब्रेट किया। जहां आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी बेटी राहा का फेस दुनिया को दिखाया, तो वहीं कुछ कपल पहली बार साथ में क्रिसमस सेलिब्रेट करते नजर आए। इसी बीच बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटो सामने आ रही है। प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के क्रिसमस सेलिब्रेशन की रोमांटिक फोटोज खूब वायरल हो रही है।
क्रिसमस पर रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटो सामने आई है। इस वायरल हो रही तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस की गोद में दिखाई दीं। इस दौरान निक एक्ट्रेस को किस करते नजर आए। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की ये रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की इस तस्वीर को उनके फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं।
https://www.instagram.com/reel/C1McJHOsPH8/?igsh=MzRlODBiNWFlZA==
तो वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस संग घूमती दिखाई दीं। लेकिन दोनों की तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी नहीं दिखाई दीं। मालती मैरी को फैंस मिस करते नजर आए। प्रियंका चोपड़ा की इन दोनों तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया। तो चलिए देखते है प्रियंका चोपड़ा की वायरल फोटो।
प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर पर फैंस ने लुटाया प्यार
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की इस तस्वीर को उनके फैंस जमकर कमेंट करते हुए नजर आए। किसी को उनका ये रोमांटिक अंदाज पसंद आया, तो किसी ने एक्ट्रेस की ड्रेस की तारीफ की। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए इन दोनों को बेस्ट कपल बता रहे हैं। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की इस तस्वीर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।