श्वेता बच्चन ने पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या के नाम को मेंशन नहीं किया, नेटिज़न्स ने उन्हें ‘Jealous Soul’ कहा

श्वेता बच्चन ने अपनी बेटी नव्या नवेली नंदा के पेरिस फैशन वीक डेब्यू की खूब तारीफ की और अपनी भाभी ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम को स्किप कर दिया। Aishwarya Rai- Shweta Bachchan : 1 अक्टूबर, 2023 को लोरियल पेरिस शो पेरिस फैशन वीक में वॉक करते समय ऐश्वर्या राय बेहद खूबसूरत लग रही थीं। [

By Shaikh Almina · 3/10/2023

श्वेता बच्चन ने अपनी बेटी नव्या नवेली नंदा के पेरिस फैशन वीक डेब्यू की खूब तारीफ की और अपनी भाभी ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम को स्किप कर दिया।

Aishwarya Rai- Shweta Bachchan : 1 अक्टूबर, 2023 को लोरियल पेरिस शो पेरिस फैशन वीक में वॉक करते समय ऐश्वर्या राय बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दिवा ने अपने कॉन्फिडेंस और खूबसूरत लुक से रैंप पर आग लगा दी। शो के लिए, ऐश्वर्या ने एक सुनहरा गाउन पहना था, जिसके चारों ओर इंट्रीकेट स्टोन वर्क का काम किया हुआ था। सुनहरे हाइलाइट्स और ग्लैम मेकअप के साथ, एक्ट्रेस ने सभी का दिल जीत लिया था।

लोरियल पेरिस में अपने रनवे डेब्यू पर श्वेता ने बेटी नव्या के लिए एक इमोशनल नोट लिखा

दूसरी ओर, बच्चन खानदान की नाती, नव्या नवेली नंदा ने पेरिस फैशन वीक 2023 के दौरान लोरियल पेरिस शो में अपना रनवे डेब्यू किया। श्वेता ने नव्या के पहले रैंप शो के लिए अपनी और जया की पेरिस यात्रा की तस्वीरों की एक सीरीज साझा की। तस्वीरों के साथ, प्राउड मां ने लिखा:

https://www.instagram.com/p/Cx33qPbo-nE/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

“इस वीकेंड सभी सड़कें पेरिस की ओर गईं। खैर, कम से कम मेरी माँ और मेरे लिए। चूँकि नव्या ने अपना सारा दिन लोरियल के काम में बिजी थी। मैं और मेरी मां हम दोनो ने काफी वॉक किया और वहां का कुछ खास खाना खाया (ईमानदारी से कहूं तो घूमने से ज्यादा खाना) यह शो एक एक्सपीरियंस था और बहुत ही ड्मोशनल था – मेरी मां और मैं दोनों ने इस बात को कुबूल किया कि जब हमारी छोटी बच्ची अब बड़ी हो चुकी हैं जब वो रन वे पर अपना डेब्यू वॉक कर रहे थी, इस वक्त हमने बड़े मुश्किल से अपने आंसू ( खुशी के आंसू ) को रोक कर रखे थे “।

आगे की बात करते हुए उन्होंने और कैप्शन में लिखा

मुझे उसका पहला कदम याद है, जो उसने अपने पहले जन्मदिन से कुछ ही दिन बाद उठाया था – कल की तरह, सभी माता-पिता यह कहते हैं, मुझे यकीन है, ये आपको सुनने में काफी चीसी और एनोयिंग भी लगे, लेकिन यह सच है। उसने रेड ड्रेस पहना और एफिल टॉवर गुलाबी हो गया और हम ने इस बात को लेकर बहुत प्राउड, बहुत इमोशनल फील हुए और साथ ही बहुत भूखे भी घर को लौटे।”

नेटिज़न्स ने ऐश्वर्या राय का नाम नहीं लेने के लिए श्वेता बच्चन को किया ट्रोल

जैसे ही श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ये पोस्ट शेयर किया, ऐश्वर्या राय के फैंस काफी नाराज़ हो गए क्योंकि ऐश्वर्या और नव्या ने एक ही ब्रांड के लिए रैंप वॉक किया और श्वेता ने कहीं भी ऐश्वर्या का नाम लेने की जहमत नहीं उठाई।

रेडिट थ्रेड ने शो से पहले ऐश्वर्या की एक अनदेखी तस्वीर साझा की, जिसमें वह तैयार होती दिख रही थीं। फ्रेम में हम आराध्या को भी देख सकते हैं। एक यूजर ने लिखा, “IKR!! श्वेता इतने सालों से दूसरे ही लेवल पर जलती है। वह ऐश्वर्या जैसी सेल्फ मेड वुमन को बर्दाश्त नहीं कर सकती।” एक दूसरे फैन ने कॉमेंट किया की, “उन्हें श्वेता बच्चन, नव्या नंदा और जया बच्चन जैसी जलतुए सौल बनने की जरूरत नहीं है।”

क्या लगता है आपको इस खबर के बारे में, कमेंट्स करके हमें जरूर बताएं। टीवी जगत, एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड से जुड़े हुए तमाम रीसेंट अपडेट्स को जानने के लिए हमारे वेबसाइट हिंदी बिहाइंड टॉकीज को फॉलो जरूर करें।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full