Exclusive: ऋषि कपूर के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बोली नीतू कपूर, कहा – काफी सख्त बॉयफ्रेंड थे ऋषि कपूर

Neetu Kapoor: ऋषि कपूर और नीतू कपूर को बॉलीवुड का सबसे प्यारा कपल माना जाता है. दोनों ने ना सिर्फ अपने करियर में ऊंचाईयों को छुआ है बल्कि दोनों की शादीशुदा जिंदगी भी सफल साबित हुई है. ऋषि कपूर बेशक अब इस दुनिया में नहीं हैं. मगर नीतू कपूर (Neetu Kapoor) अपने हर पब्लिक अपीयरेंस [.

By ·

Neetu Kapoor: ऋषि कपूर और नीतू कपूर को बॉलीवुड का सबसे प्यारा कपल माना जाता है. दोनों ने ना सिर्फ अपने करियर में ऊंचाईयों को छुआ है बल्कि दोनों की शादीशुदा जिंदगी भी सफल साबित हुई है. ऋषि कपूर बेशक अब इस दुनिया में नहीं हैं. मगर नीतू कपूर (Neetu Kapoor) अपने हर पब्लिक अपीयरेंस में पति को याद करना नहीं भूलती हैं. ऐसा ही कुछ देखने को मिला है छोटे पर्दे के मशहूर शो कॉफी विद करण में. जहां नीतू कपूर ने जीनत अमान के साथ शो में शिरकत की है. शो के दौरान नीतू ने अपने और ऋषि कपूर के रिश्ते से जुड़े कई खुलासे किए हैं.

ऋषि कपूर पर बोलीं नीतू कपूर

कॉफी विद करण सीजन 8 में नीतू कपूर ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की है. इस दौरान नीतू अपने शुरुआती करियर की बात करते हुए कहा कि, हमने साथ में बहुत अच्छा वक्त बिताया था. खासकर यश चोपड़ा की मौजूदगी में हम हर रोज रात में पार्टी करते थे. हम साथ में अंताक्षरी खेलते थे, दमशरास भी खेलते थे. वो बिल्कुल पिकनिक की तरह होता था और काफी मजेदार भी था.

सख्त बॉयफ्रेंड थे ऋषि कपूर

नीतू कपूर ने शादी से पहले का किस्सा शेयर करते हुए बताया कि, ऋषि कपूर काफी सख्त बॉयफ्रेंड हुआ करते थे. नीतू ने कहा, ऋषि कपूर मेरे बॉयफ्रेंड के रुप में काफी सख्त थे. मैं कभी पार्टी में नहीं जाती थी. क्योंकि वो हमेशा कहते थे कि ये नहीं करना, वो नहीं करना, घर आ जाओ. तो मैंने पार्टियों का जंगलीपन कभी नहीं देखा है. यही नहीं नीतू कपूर ने बताया उनकी मां भी कम स्ट्रिक्ट नहीं थी. नीतू का कहना था कि, मैं रिलेशनशिप में थी और मेरे पास एक सख्त मां और बहुत ज्यादा सख्त बॉयफ्रेंड था. तो मैं दोनों के बीच में फंस कर रह गई थी.

ऋषि कपूर के आखिरी वक्त में दिया साथ

ऋषि कपूर जब अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे थे. उस वक्त नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के साथ बेहतरीन समय बिताया था. उन्होंने कहा कि, मैं बुरे वक्त को याद रखना पसंद नहीं करती हूं. मैं हमेशा अपने रिश्ते के अच्छे समय के बारे में सोचती हूं. जब हम न्यूयॉर्क में समय बिताते थे. वैसे तो न्यूयॉर्क में बिताया गया वक्त काफी बुरा था. लेकिन वो हमारी जिंदगी का बेस्ट साल था. मेरी जिंदगी का बेस्ट साल था.

नीतू और ऋषि कपूर का रिश्ता

ऋषि कपूर ने नीतू कपूर के साथ 1980 में सात फेरे लिए थे. शादी के बाद नीतू ने एक्टिंग छोड़ दी थी और वो अपना पूरा समय परिवार को देना चाहती थीं. हालांकि सालों बाद उन्होंने बड़े पर्दे पर वापसी की थी. उन्हें आखिरी बार 2022 में वरुण धवन और कियारा अडवाणी स्टारर फिल्म जुग जुग जियो में अनिल कपूर के अपोसिट देखा गया था. वहीं नीतू जल्दी ही मिस्टर खन्ना में नजर आएंगी. इस फिल्म में नीतू के अलावा सनी कौशल और श्रद्धा श्रीनाथ मुख्य भूमिका निभाएंगे.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें