Neena Gupta की लाडली Masaba Gupta ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी, वायरल हुईं तस्वीरें

Masaba Gupta Marriage: एक तरफ जहां मीडिया में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के चर्चें हैं। वहीं, दूसरी ओर मशहूर एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने गुपचुप तरीके से शादी कर सबको हैरान कर दिया है। जी हां, 33 साल की उम्र में मसाबा ने एक्टर सत्यदीप मिश्रा से श

By ·

Masaba Gupta Marriage: एक तरफ जहां मीडिया में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के चर्चें हैं। वहीं, दूसरी ओर मशहूर एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने गुपचुप तरीके से शादी कर सबको हैरान कर दिया है। जी हां, 33 साल की उम्र में मसाबा ने एक्टर सत्यदीप मिश्रा से शादी कर ली है।

Masaba Gupta Marriage

मसाबा ने शेयर की तस्वीरें

दरअसल, मसाबा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी वेडिंग फोटोज शेयर की है। तस्वीरों में मसाबा एक्टर सत्यदीप के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए मसाबा ने लिखा, ”आज सुबह मेरी शादी हो गई। यहां कई जन्मों का प्यार, शांति, स्थिरता और सबसे महत्वपूर्ण हंसी है और मुझे कैप्शन चुनने देने के लिए धन्यवाद।” मसाबा ने अपने खास दिन के लिए अलग वेडिंग आउटफिट चुना। उन्होंने पिंक और ग्रीन कलर का लहंगा पहना था, जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। उनके वेडिंग आउटफिट की तरह उनकी ज्वैलरी भी काफी यूनिक थी।

Masaba Gupta Marriage

कौन हैं सत्यदीप मिश्रा

मसाबा और सत्यदीप मिश्रा काफी समय से रिलेशनशिप में थे। सत्यदीप एक एक्टर हैं, जो टीवी से लेकर ओटीट तक कई शोज में काम कर चुके हैं। हालांकि, ये सत्यदीप की दूसरी शादी है। उन्होंने पहले अदिति राव हैदरी से शादी की थी। हालांकि, कुछ सालों बाद दोनों का तलाक हो गया था।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें